LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bettiah ITBP jawan suicide: बेतिया में चुनाव ड्यूटी पर तैनात ITBP जवान ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत

Bettiah ITBP jawan suicide: बेतिया में चुनाव ड्यूटी पर तैनात ITBP जवान ने एलएमजी से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच शुरू की, मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Bettiah ITBP jawan suicide
ITBP जवान ने किया सुसाइड!- फोटो : social media

Bettiah ITBP jawan suicide: बेतिया जिले में चुनाव कराने ड्यूटी में आया आईटीबीपी के जवान ने शनिवार (22 नवंबर 2025) की शाम खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना श्रीनगर थाना अंतर्गत कोहड़ा भवानीपुर स्कूल परिसर की है। जहां जवान ठहरा हुआ था, जिसने खुद को एलएमजी बंदूक से गोली मार ली। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गौतम कुमार यादव  के रूप में हुई है।

योगापट्टी प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित कोहड़ा भवानीपुर स्कूल में चुनाव ड्यूटी पर तैनात आईटीबीपी के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की तेज आवाज से पूरे कैंप में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही श्रीनगर थाना पुलिस और डीएसपी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। 

पुलिस कर रही आत्महत्या के कारणों की जांच 

अधिकारियों ने बताया कि जवान ने इतनी नजदीक से गोली मारी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें की जवान चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात था। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है. वरिष्ठ अधिकारी भी मामले की निगरानी कर रहे हैं. वहीं सदर टू डीएसपी रजनीश प्रियदर्शी ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार