LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Transport News : बेतिया में एमवीआई पूजा कुमारी के कार्यालय आने पर रोक पर लगी रोक, डीएम ने की विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar Transport News : बेतिया में एमवीआई के कार्यालय आने पर रोक लगा दी गयी है. वहीँ डीएम ने उनपर विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है.......पढ़िए आगे

Bihar Transport News : बेतिया में एमवीआई पूजा कुमारी के कार्
एम्वीआई पर कार्रवाई - फोटो : ASHISH

BETTIAH :  पश्चिम चंपारण जिले की एमवीआई को कार्यालय आने पर रोक लगा दी गयी है। वहीँ उनपर विभागीय कार्रवाई के लिए भी पत्र लिखा गया है। इस मामले को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी ने विभाग को पत्र लिखा है। विभाग को लिखे गए पत्र में डीटीओ ने कहा है की एमवीआई पूजा कुमारी के खिलाफ अनैतिक कार्य में लिप्त होने के लिए नगर थाना, बेतिया में प्राथमिकी सं0 301/2025 दर्ज है। 

पूजा कुमारी पर बीस हज़ार रूपये रिश्वत मांगने का आरोप है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा था। वहीँ पूजा कुमारी के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई हेतु जिला पदाधिकारी के पत्रांक 875/ परि०, दिनांक 28.07.2025 द्वारा विभाग को भेजा गया है। 

दरअसल पूजा कुमारी 2 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक कार्यालय से अनुपस्थित थी। इसके लिए पूजा कुमारी द्वारा विभाग को देने के लिए पत्र कार्यालय में प्राप्त हुआ है। जिले परिवहन विभाग को भेजा जा रहा है। विभाग को बताया गया है की किसी निर्णय के लिए जाने तक पूजा कुमारी को कार्यालय कार्य करने से मना किया गया है।

हालाँकि बताया जा रहा है की कार्यालय आने पर रोक के बावजूद पूजा कुमारी क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। और वाहन चालकों से अवैध वसूली में जुटी हैं। उन्हें कार्यालय आने से रोक दिया गया है। इसके बावजूद स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोतोलन समारोह में पूजा कुमारी शामिल हुई।   

NSIT
Nsmch

धीरज पराशर की रिपोर्ट