LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बाल्मीकिनगर विधायक ने प्रखंड बगहा दो का किया औचक निरीक्षण, बिचौलियों की भूमिका पर जताई नाराजगी

Bihar News : बाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद अचानक प्रखंड बगहा दो कार्यालय पहुंचे. जहाँ उन्होंने बिचौलियों की भूमिका को लेकर नाराजगी जाहिर की......पढ़िए आगे

Bihar News : बाल्मीकिनगर विधायक ने प्रखंड बगहा दो का किया औच
प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण - फोटो : NAGENDRA

BAGAHA : बाल्मीकिनगर  विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने प्रखंड बगहा दो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंचल व प्रखंड में बिचौलियों की भूमिका पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीडीओ व सीओ को कार्य शैली में सुधार का निर्देश दिया। विधायक ने बताया कि ऐसी लगातार शिकायत मिल रही है कि प्रखंड व अंचल में बिचौलियों के माध्यम से कार्य हो रहा है। 

ऐसे में उन्होंने बीडीओ व सीओ को कार्यशैली में सुधार करने की चेतावनी दी। साथ ही साथ प्रखंड के सभी विभागों के अधिकारियों को समय पर कार्य करने को लेकर निर्देश दिया। विधायक ने बताया कि जिन विभागों में कार्य लंबित रखे जाएंगे व ससमय कार्य का निष्पादन नहीं होगा। उन विभाग के अधिकारियों को चिन्हित कर उन पर विभागीय कार्रवाई की भी अनुशंसा की जाएगी। 

निरीक्षण के क्रम में विधायक ने प्रखंड स्तर पर संचालित विकास की योजनाओं संबंधित पंजीयों की मांग की। उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तर पर पंचायत में जिम खाने का लगाए गए हैं। जिसमें लगातार अनियमितता की शिकायत मिल रही है। 

शिकायतों को लेकर उन्होंने जिम संबंधित योजना के जांच की बात कही एवं दोषियों पर कार्रवाई की निर्देश दिया।

NSIT
Nsmch

नागेन्द्र की रिपोर्ट