LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बगहा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की बदहाली देख बिफरे सांसद, अधिकारियों को लगाई फटकार, बनेगा ओवरब्रिज

बगहा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की खुली पोल! सांसद और रेल अधिकारियों ने शौचालय और पानी की कमी पर लगाई फटकार। चीनी मिल के पास बनेगा ओवरब्रिज।

बगहा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की बदहाली देख बिफरे सांसद, अध

Bagaha - वाल्मीकि नगर के सांसद सुनील कुमार ने शुक्रवार को रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ बगहा रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान यात्री सुविधाओं में भारी कमी और बुनियादी व्यवस्थाओं की बदहाली को देखकर सांसद और अधिकारियों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण टीम में समस्तीपुर के एडीआरएम सनी कुमार सिंह सहित रेलवे के कई आला अधिकारी शामिल थे। 

सांसद सुनील कुमार और एडीआरएम सनी कुमार सिंह ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान पाया गया कि स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए समुचित शौचालय की व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि वेटिंग रूम का शौचालय भी लंबे समय से बंद पड़ा है। इसके अलावा स्टेशन पर शुद्ध पेयजल का अभाव भी देखा गया, जिसे अधिकारियों ने अत्यंत गंभीर माना और जल्द सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन कार्यों की सुस्त रफ्तार पर भी चर्चा हुई। निर्माण कर्मियों ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या स्पेशल-50 के बंद न होने के कारण काम में बाधा आ रही है। हालांकि, अधिकारियों ने गेट बंद करने पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है, लेकिन कार्य में तेजी लाने का कड़ा निर्देश दिया है। इसके साथ ही बगहा-सेमरा रोड स्थित चीनी मिल के पास गेट संख्या 49 पर प्रस्तावित ओवरब्रिज के निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर कर जल्द काम शुरू करने पर सहमति बनी।

रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर पूर्व स्टेशन सलाहकार जयकुमार श्रीवास्तव ने आवास की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर तैनात कर्मियों के लिए सरकारी आवास की नितांत आवश्यकता है। अधिकारियों ने इस मांग को सकारात्मक रूप से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्टेशन के विकास के साथ-साथ कर्मचारियों की सुविधाओं पर भी ध्यान देने की बात कही गई।

NSIT
Nsmch

यात्रियों ने एक और बड़ी समस्या की ओर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। शिकायत के अनुसार, अवध एक्सप्रेस की कुछ बोगियां प्लेटफॉर्म से आगे मालगोदाम की ओर खड़ी हो जाती हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पर अधिकारियों ने स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार पांडेय को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति, आरपीएफ प्रभारी इंद्रजीत सिंह और पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

सांसद सुनील कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यात्रियों की सहूलियत हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ओवरब्रिज का निर्माण और स्टेशन का सौंदर्यीकरण जल्द ही पटरी पर लौटेगा। रेलवे अधिकारियों ने भी माना कि बगहा एक महत्वपूर्ण स्टेशन है और यहाँ की खामियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।

रिपोर्ट - नागेंद्र नारायण सिंह