LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bagha flood: बगहा की चखनी पंचायत में बारिश से हाहाकार, दो दर्जन घरों में पानी घुसा, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Bagha flood: बगहा प्रखंड एक के चखनी पंचायत में भारी बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दो दर्जन घरों में पानी घुस गया और ग्रामीणों ने नाला निर्माण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

Bagha flood
बारिश से जलभराव और ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन- फोटो : NEW4NATION

Bagha flood: बगहा प्रखंड एक के चखनी पंचायत में भारी बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पंचायत के करीब दो दर्जन से अधिक घर में पानी प्रवेश कर गया है, वहीं तीन दर्जन से अधिक घरों के चारों ओर पानी ही पानी फैला हुआ है। हालात इतने खराब हैं कि लोग घरों से बाहर तक नहीं निकल पा रहे। बारिश के पानी से परेशान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने रविवार को मुखिया रवि रंजन की उपस्थिति में विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि यह समस्या नई नहीं, बल्कि कई वर्षों से चली आ रही है। 

हर साल बारिश के मौसम में उनके घरों और रास्तों में पानी भर जाता है, जिससे जीवन दूभर हो जाता है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुखिया रवि रंजन ने तत्काल ही ग्रामीणों के सहयोग से अस्थायी रूप से एक कच्चा नाला बनवाया, जिससे फिलहाल पानी की निकासी शुरू हो गई है। मुखिया ने बताया कि जल्द ही यहां पक्का नाला निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा ताकि लोगों को स्थायी राहत मिल सके। वहीं, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र नाले का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे सड़क जाम कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग करते हुए कहा कि जब तक पक्का नाला नहीं बनेगा, तब तक हर बारिश में यह समस्या बनी रहेगी।

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार