LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Police: बिहार के ये 8 पुलिसकर्मी होंगे अरेस्ट? कोर्ट ने SP को दिया गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश, जानिए क्यों?

Bihar Police: बिहार पुलिस के 8 जवानों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने इसकी जिम्मेदारी एसपी को सौंपी है। आइए जानते हैं आखिर ये पूरा मामला क्या है...?

Bihar Police
Bihar Police- फोटो : social media

Bihar Police: बिहार के 8 पुलिसवालों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश जारी हुआ है। आदेश के जारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी को जिम्मेदारी मिली है कि वो सभी को गिरफ्तार कर हाजिर करें। दरअसल, बगहा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेन्द्र मिश्र की अदालत ने 2006 में दर्ज डकैती और लूट के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। 

ये पुलिसवाले होंगे गिरफ्तार 

अदालत ने रामनगर थाने में तैनात रहे दारोगा विनय प्रसाद, गंगा राम, कामता पांडेय, जमादार जगन्नाथ प्रसाद और सिपाही जयकृष्ण राम, मटूक राय, हरेराम मांझी तथा रामाकांत यादव को गिरफ्तार कर 26 सितंबर तक अदालत में पेश करने का आदेश बगहा एसपी को दिया है।

19 साल में नहीं पेश हुआ सरकारी गवाह 

बता दें कि, सोमवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान कोई भी सरकारी गवाह अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने समय देने की मांग की, लेकिन न्यायालय ने पाया कि पिछले 19 सालों से अभियोजन पक्ष एक भी सरकारी गवाह को पेश नहीं कर सका है।

26 सितंबर का अल्टीमेटम

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि वर्ष 2011 में सभी गवाहों को पेश करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसके अलावा 14 दिसंबर 2022 को भी बगहा एसपी को गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया था, लेकिन अब तक कोई गवाह पेश नहीं हुआ। कोर्ट ने अब 26 सितंबर को पेश करने का आदेश दिया है। 

NSIT
Nsmch

गवाह नहीं हुए पेश तो खत्म होगा मामला 

न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि अभियोजन पक्ष की उदासीनता के कारण यह मामला 14 साल से लंबित है। ऐसे में एसपी को निर्देश दिया गया है कि सभी गवाहों को गिरफ्तार कर 26 सितंबर तक अदालत में पेश किया जाए, अन्यथा साक्ष्य के अभाव में मामला समाप्त कर दिया जाएगा।