LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

सड़क हादसों और खूनी संघर्ष में 3 की मौत, कहीं तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी, तो कहीं जमीन के टुकड़े के लिए भतीजे ने ली चाचा की जान

बिहार के पश्चिमी चंपारण (बगहा) से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहाँ नए साल के जश्न के बाद मातम पसर गया है। अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गई है।

 सड़क हादसों और खूनी संघर्ष में 3 की मौत, कहीं तेज रफ्तार ने

Bettiah - पश्चिमी चंपारण (बगहा)। नए साल की शुरुआत बगहा पुलिस जिला क्षेत्र के लिए अमंगलकारी साबित हुई है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं और एक हिंसक जमीनी विवाद में कुल तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। इन घटनाओं के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

जमीनी विवाद में खूनी खेल: भतीजे ने चाचा को पीट-पीटकर मारा

पिपरासी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ जमीन के एक टुकड़े के लिए भतीजे मान सिंह ने अपने ही सगे चाचा प्रदीप कुशवाहा पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में प्रदीप कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था, जिसने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इंग्लिशिया में मौत की रफ्तार: 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

दूसरी बड़ी घटना इंग्लिशिया इलाके की है, जहाँ नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे बाइक सवारों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार 68 वर्षीय घूठन महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार सुदामा यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर किया गया है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक घूठन महतो के परिजन कैलाश महतो ने बताया कि वे लोग लौरिया की तरफ से नया साल मनाकर लौट रहे थे, तभी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घूठन महतो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

NSIT
Nsmch

अज्ञात युवक की सड़क हादसे में जान गई

तीसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के धोबी घटवा के पास मुख्य सड़क पर हुई। यहाँ भी एक अज्ञात वाहन ने करीब 30 वर्षीय युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने सभी तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। अज्ञात वाहनों की तलाश के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट - आशीष कुमार