LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बगहा में ड्यूटी के दौरान एएसआई अजय पांडेय का दिल का दौरा पड़ने से निधन, पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर

Bihar News : बगहा में ड्यूटी के दौरान दारोगा अजय पाण्डेय की हार्ट अटैक से मौत हो गयी. इस घटना के बाद पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गयी है......पढ़िए आगे

Bihar News : बगहा में ड्यूटी के दौरान एएसआई अजय पांडेय का दि
दारोगा की मौत - फोटो : NAGENDRA

BAGAHA : नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित बगहा पुलिस जिला से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। सेमरा थाना में 'ईआरएसएस 112' (ERSS 112) वाहन पर पदस्थापित सहायक उपनिरीक्षक (ASI) अजय कुमार पांडेय की बुधवार की रात ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मूल रूप से पूर्णिया जिले के निवासी अजय कुमार पांडेय एक अत्यंत कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित अधिकारी माने जाते थे, जिनके असामयिक निधन ने पूरे विभाग को स्तब्ध कर दिया है।

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मृत घोषित

मिली जानकारी के अनुसार, जमादार अजय कुमार पांडेय बुधवार की रात अपनी नियमित ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और तबीयत बिगड़ने लगी। थाना में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी और मौत का मुख्य कारण हार्ट अटैक (हृदयाघात) प्रतीत होता है।

पुलिस विभाग में शोक की लहर

एएसआई अजय कुमार पांडेय के निधन की खबर मिलते ही बगहा पुलिस जिला के अधिकारियों और जवानों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सहकर्मियों ने उन्हें एक मिलनसार और समर्पित साथी के रूप में याद किया। सेमरा थाना सहित पूरे पुलिस महकमे के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है, जहां हर जवान आज गहरे सदमे में है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यक्त की संवेदना

इस दुखद घड़ी में डीआईजी रैंक में प्रोन्नत बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज, बगहा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र और रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अधिकारियों ने कहा कि विभाग ने एक कर्मठ जांबाज को खो दिया है। पुलिस प्रशासन की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं और दुःख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया गया है।

NSIT
Nsmch

परिजनों का इंतजार, अस्पताल में रखा गया शव

घटना की आधिकारिक जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है और उनके पूर्णिया से बगहा पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। वर्तमान में पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में सुरक्षित रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद ही अंतिम संस्कार और अन्य विभागीय सम्मान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

नागेन्द्र की रिपोर्ट