LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime : बेतिया में छठ घाट पर आस्था के प्रतीक 'सिरसोता' को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Bihar Crime : बेतिया में छठ घाट पर आस्था के प्रतिक सिरसोता को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया......पढ़िए आगे

Bihar Crime : बेतिया में छठ घाट पर आस्था के प्रतीक 'सिरसोता'
असामाजिक तत्वों की करतूत - फोटो : ASHISH

BETTIAH : लोक आस्था के महापर्व छठ से ठीक पहले पश्चिम चम्पारण के लौरिया थाना क्षेत्र से एक तनावपूर्ण खबर सामने आई है। यहाँ बसवरिया पराऊटोला पंचायत के ठाकुर टोला गांव में सोमवार की रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने छठ घाट पर बने पवित्र स्तूप (सिरसोता) को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण घाट पर पहुंचे और अपनी आस्था के प्रतीक को टूटा हुआ पाया, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।

घटना के विरोध में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और लौरिया-बेतिया मुख्य मार्ग (NH-727) को जिरिया बंगली माई स्थान के पास पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और घंटों तक आवागमन ठप रहा। ग्रामीणों का कहना था कि वे सोमवार शाम तक पूरी श्रद्धा के साथ घाट की सफाई और स्तूप का रंग-रोगन कर घर लौटे थे, लेकिन रात के अंधेरे में उपद्रवियों ने इस धार्मिक ढांचे को नुकसान पहुँचाया।

Diarch GO

मामले की सूचना मिलते ही लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने इस संबंध में पुलिस को एक लिखित आवेदन भी सौंपा है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति का नामजद उल्लेख किया गया है। लोगों का आरोप है कि यह कृत्य जानबूझकर सांप्रदायिक सौहार्द और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के लिए किया गया है।

तनाव को देखते हुए अंचलाधिकारी सह बीडीओ संजीव कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पर्व की पवित्रता भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि क्षतिग्रस्त स्तूप की मरम्मत कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने और ठोस कार्रवाई के भरोसे के बाद ग्रामीण सड़क से हटने को तैयार हुए, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा जैसे संवेदनशील और आस्था से जुड़े विषय पर इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। 

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट