LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Crime - विवाहिता का अश्लील वीडियो कर दिया वायरल, बदनामी के डर से परेशान होकर महिला ने कर ली खुदकुशी

Bihar Crime - अश्लील वीडियो वायरल होने से परेशान होकर विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

Bihar Crime - विवाहिता का अश्लील वीडियो कर दिया वायरल, बदनाम

Bettiah - सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो  वायरल होने के बाद समाज में अपनी बदनामी के डर से परेशान होकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम अफसाना खातून(28 साल ) बताया गया। परिजनों ने बताया कि अफसाना पिछले दस दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी और उसने शिकारपुर व रामनगर थानों में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

मामला बेतिया जिले के नरकटियागंज अनुमंडल के महुअवा गांव से जुड़ा  है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात उसने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह जब परिजनों ने दरवाजा नहीं खुला देखा, तो दरवाजा तोड़ा गया, जहां अफसाना का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया।

बिहार के बेतिया जिले के महुअवा गांव में एक 28 वर्षीय विवाहिता अफसाना खातून ने अश्लील वीडियो वायरल होने से आहत होकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि अफसाना पिछले दस दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी और उसने शिकारपुर व रामनगर थानों में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने नहीं  की कार्रवाई,

परिजनों ने आरोप लगाया है कि अफसाना पिछले दस दिनों से मानसिक तनाव में थी। उन्होंने बताया कि अश्लील वीडियो वायरल होने की शिकायत शिकारपुर और रामनगर थानों में दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। 

NSIT
Nsmch

परिजनों का आरोप है कि वीडियो वायरल करने वाले युवक के डर और सामाजिक बदनामी के चलते अफसाना ने आत्मघाती कदम उठाया। उनका कहना है कि अगर समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती, तो आज अफसाना जिंदा होती।

पुलिस ने जताई हत्या की  संभावना

 वहीं, शिकारपुर थाना पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर संदिग्ध काले निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। मामले की जांच आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से की जा रही है।

 शिकारपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस का कहना है कि जिसने भी महिला को आत्महत्या के लिए उकसाया है, उसके खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस की भूमिका और संभावित लाप