LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : उत्तराखंड के मंत्री रेखा आर्या के पति के बयान पर नहीं थम रहा घमासान, मुजफ्फरपुर के बाद बेतिया में दर्ज हुआ परिवाद

Bihar News : उत्तराखंड के मंत्री रेखा आर्या के पति के बयान प

BETTIAH : व्यवहार न्यायालय में उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारीलाल साहू के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। यह मामला बिहार की लड़कियों पर की गई उनकी कथित अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है। पश्चिम चंपारण के बेतिया निवासी संतोष गुप्ता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर 'खरीद-फरोख्त' वाली विवादित टिप्पणी

मामले की जड़ गिरधारीलाल साहू का वह सोशल मीडिया बयान है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि "20 से 25 हजार में बिहारी लड़कियां मिल जाती हैं।" इस बयान में लड़कियों को खरीदकर लाने जैसी अश्लील और अमर्यादित बातें कही गई थीं। यह विवादित टिप्पणी पिछले कुछ दिनों से समाचार पत्रों और टीवी चैनलों के माध्यम से चर्चा में थी, जिससे बिहार के लोगों में भारी आक्रोश है।

Diarch GO

स्त्री गरिमा और लज्जा भंग करने का आरोप

परिवाद दायर करने वाले पक्ष का कहना है कि इस तरह के अश्लील बयान से बिहार की समस्त स्त्रियों की लज्जा भंग हुई है। परिवाद में उल्लेख किया गया है कि सार्वजनिक मंच पर इस तरह की भाषा का प्रयोग न केवल अपमानजनक है, बल्कि यह समाज में महिलाओं के प्रति गलत धारणा को भी बढ़ावा देता है। इसी के मद्देनजर बेतिया कोर्ट में औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई गई है।

महिला विकास मंच ने जताया कड़ा विरोध

इस मामले को लेकर महिला विकास मंच ने भी मोर्चा खोल दिया है। मंच की जिलाध्यक्ष रिंकी शर्मा ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि गिरधारीलाल साहू ने महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी अमर्यादित टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपी को अपनी इस ओछी बात के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।

NSIT
Nsmch

बिहार आकर माफी मांगने की चेतावनी

महिला विकास मंच की अध्यक्ष ने मांग की है कि गिरधारीलाल साहू को अब बिहार आकर अपने बयान पर सफाई देनी होगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि आरोपी को यहाँ आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी। फिलहाल, कोर्ट में मामला दर्ज होने के बाद अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में आरोपी के खिलाफ क्या कानूनी कदम उठाए जाते हैं। 

आशीष की रिपोर्ट