LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

सड़क किनारे लगे अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, हटाई गईं कई दुकानें, हर दिन के जाम से मिली राहत

सड़क किनारे लगे अतिक्रमण पर चला प्रशासन  का बुलडोजर, हटाई गई

Bagaha - रामनगर नगर परिषद और पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को नगर में सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. अभियान की शुरुआत बेलागोला हरिनगर से की गई, जहां लंबे समय से सड़क किनारे अवैध रूप से चल रही दुकानों के कारण जाम की समस्या बनी हुई थी.

नगर परिषद के ईओ मुकेश कुमार के नेतृत्व में बुलडोजर लगाकर अम्बेडकर चौक के समीप सड़क के दोनों ओर लगे अवैध दुकानों को हटाया गया. कई दुकानदार प्रशासनिक कार्रवाई को देखते हुए स्वयं ही दुकानें समेटकर हट गए. 

अभियान का दायरा बढ़ाते हुए टीम अम्बेडकर तक पहुंची और वहां भी सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया. ईओ ने बताया कि नगर को जाममुक्त बनाने के लिए यह अभियान अगले कई दिनों तक जारी रहेगा. सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

अभियान में सीओ वेद प्रकाश, इंस्पेक्टर दीपक कुमार, एसआई संजय गोंड, जेई संजीव कुमार श्रीवास्तव, इंटु कुमार, कृषणा सिंह नेपाली, अमरजीत ओजा सहित नगर परिषद कर्मी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मुख्य सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त रखना सभी की जिम्मेदारी है.

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - नागेंद्र नारायण प्रसाद