LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime : बेतिया में युवक की चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग में अपनों ने ही रचा खूनी खेल, पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया

Bihar Crime : बेतिया में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या कर दी गयी. बताया जा रहा है की अपनों ने ही इस घटना की साजिश रची है. पुलिस ने चार को हिरासत में लिया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : बेतिया में युवक की चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्र
प्रेम प्रसंग में हत्या - फोटो : SOCIAL MEDIA

BETTIAH : जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र स्थित हरदिया मन के पास बुधवार दोपहर करीब 1 बजे आपसी विवाद में एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा बंगला टोला निवासी पप्पू शाह (पिता- छोटेलाल शाह) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई, लेकिन इलाज के दौरान अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, दोपहर के वक्त जगदीशपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एक युवक खून से लथपथ हालत में हरदिया मन के पास पड़ा है। तत्काल 112 की पुलिस वैन से घायल पप्पू शाह को राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH), बेतिया ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन घाव गहरे होने के कारण इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वारदात की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सदर-2 ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच और स्थानीय पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला आपसी पटीदारों के नवयुवकों के बीच उपजे 'प्रेम प्रसंग' के विवाद से जुड़ा है। इसी विवाद को सुलझाने या अंजाम देने के बहाने आरोपियों ने पप्पू को जगदीशपुर बुलाया और मौका पाते ही चाकू से हमला कर दिया।

हत्या की इस साजिश में शामिल अभियुक्तों ने न केवल युवक की जान ली, बल्कि साक्ष्य छुपाने या लूट का रंग देने के उद्देश्य से मृतक की मोटरसाइकिल भी गायब कर दी थी। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने आरोपियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में की गई छापेमारी के बाद पुलिस ने मृतक की गायब मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए अब तक चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। जगदीशपुर थाना पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और जल्द ही इस हत्याकांड का पूरी तरह खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस पटीदारों और प्रेम प्रसंग के एंगल को केंद्र में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है ताकि सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।

आशीष की रिपोर्ट