LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: बिहार में 10 इंच जमीन के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, सुबह सुबह इलाके में मचा बवाल, कैंप कर रही पुलिस

Bihar News: बिहार में जमीनी विवाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में बड़ी खबर सामने आई है। जहां मात्र 10 इंज जमीन के लिए एक महिला को मौत के घाट उतार दी गई है।

महिला की हत्या
10 इंज जमीन के लिए मर्डर - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार में जमीन विवाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमीन विवाद को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार नीतीश सरकार की ओर से कोशिश की जा रही है। बावजूद इसके जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प और मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। एक बार फिर ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां जमीन विवाद में सुबह सुबह दो गुटों में भीषण मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष ने पीट पीटकर दूसरे पक्ष की एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। 

महिला की पीट पीटकर हत्या 

दरअसल, पूरा मामला पश्चिम चंपारण जिले के सीरिसिया थाना क्षेत्र के सेनुअरिया वार्ड संख्या-10 का है। जहां 10 इंच जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरु हुआ था। वहीं इस दौरान एक महिला की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मृत महिला की पहचान रामकली देवी के रुप में हुई है। घटना आज यानी रविवार सुबह की बताई जा रही है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची है। ट्रैफिक डीएसपी सहित करीब आधा दर्जन थाने की पुलिस कैंप कर रही है। 

लात घूंसे से की बेरहमी से पिटाई 

मिली जानकारी के अनुसार, सेनुअरिया गांव निवासी मुन्ना महतो और महातम यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इसी दौरान एक पक्ष से रामकली देवी अपने बेटे को बचाने पहुंचीं। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें लोहे के खंती से धक्का दे दिया, जिससे वे जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद आरोपियों ने लात-घूंसे से बेरहमी से पिटाई की। गंभीर चोट लगने से रामकली देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस 

घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर सिरिसिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है। 

NSIT
Nsmch