LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar Crime : बकरी के भात खाने पर भाई-भाई के बीच हुई हिंसक झड़प, एक ने दूसरे को उतारा मौत के घाट, आधा दर्जन लोग हुए जख्मी

Bihar Crime : बकरी के भात खा जाने पर दो भाईयों के बीच आपस में भिड़ंत हो गयी. जिसमें एक भाई की मौत हो गयी. वहीँ आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए........पढ़िए आगे

Bihar Crime : बकरी के भात खाने पर भाई-भाई के बीच हुई हिंसक झ
मामूली विवाद में हत्या - फोटो : ASHISH

BETTIAH : बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र के धोबनी पंचायत अंतर्गत व्यासपुर बकुलहिया वार्ड संख्या 6 में बकरी द्वारा भात खा लेने की मामूली बात ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान स्व. छागुर साह के पुत्र मोतीलाल साह के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार की शाम मोतीलाल साह और उनके सगे भाई मुन्ना साह के बीच बकरी द्वारा घर का बना भोजन खा लेने को लेकर विवाद शुरू हुआ। 

देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान भोला साह, अर्जुन साह, दरोगा साह, झगरु साह, शांति देवी, दुलारी देवी एवं मोतीलाल साह सहित सात लोग घायल हो गए।

Goal 2026

सभी घायलों को पहले लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेतिया सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार को मोतीलाल साह घर लौट आए थे, लेकिन बुधवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत बेतिया अस्पताल ले गए, जहां कल देर रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार को लौरिया पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में मुन्ना साह और उनके तीन पुत्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के पुत्र के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट