LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime : बेतिया में स्कूल से छह वर्षीय छात्र का हुआ अपहरण, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, अनहोनी की जताई आशंका

Bihar Crime : बेतिया में स्कूल से छह वर्षीय छात्र का हुआ अपह

Bettiah : जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के व्यासपुर चौक स्थित बीआईपीएस विद्यालय से नर्सरी कक्षा के छह वर्षीय छात्र के अपहरण की घटना ने सोमवार को पूरे इलाके को सनसनी फैला दिया। काफी खोजबीन के बाद व्यासपुर निवासी अनुप कुमार श्रीवास्तव ने लौरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

अपने दिये हुये आवेदन मे पिता अनुप ने बताया कि उन्होंने रोज की तरह आज सुबह 7:30 बजे अपने पुत्र आर्यन को विद्यालय में छोड़ा था। दोपहर करीब 12 बजे जब वे लेने पहुंचे तो उनका बेटा लापता मिला। विद्यालय में केवल उसका बैग कक्षा में रखा था।

परिजनों का कहना है कि पढ़ाई के दौरान ही एक शिक्षक को फोन आया और बिना तहकीकात किये कोई अनजान विद्यालय मे आया और मासूम को विद्यालय परिसर से बाहर ले जाकर गायब कर दिया। इस घटना से परिजनों समेत पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। 

इस संबंध मे ऑफ द कैमरा लौरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। अपहृत छात्र की सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगातार छानबीन में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट