LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Tiger attack - मवेशियों को नदी किनारे पानी पिलाने ले गए चरवाहे को बाघ ने बनाया शिकार, इलाक में 22 दिन में तीसरी घटना, खौफ में गुजर रही लोगों की रातें

Tiger attack - मवेशियों को लेकर नदी किनारे गए चरवाहे पर झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला कर मार डाला। बाघ के हमले की खबर के बाद इलाके में लोग दहशत में हैं।

Tiger attack - मवेशियों को नदी किनारे पानी पिलाने ले गए चरवा

Bagaha  - बिहार के बगहा स्थित वाल्मिकी टाइगर रिजर्व के आसपास की बस्तियों में रहनेवाले लोगों की नींद उड़ गई है। इसकी वजह है इलाके में बाघ की दस्तक। यहां बाघ ने फिर एक शिकार कर लिया है। जो कि 22 दिन में तीसरी घटना है। वहीं वन विभाग बाघों के हमले  को रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है। जिससे लोगों में आक्रोश है। 

बताया गया कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोबर्धना वन प्रक्षेत्र से निकाल कर बनहवा मटियरिया गांव के सरेह में शुक्रवार की शाम पांच बजे के आसपास बाघ ने एक चरवाहे पर हमला कर उसकी जान ले ली है। घटना गांगुली नदी किनारे की है, जहां ग्रामीण भैंस चरा रहा था। मृतक की पहचान गांव निवासी भजन मांझी (41) के रूप में हुई है। 

Diarch GO

मवेशियों को पानी पिलाने ले गया

जानकारी के अनुसार, शाम करीब पांच बजे वह अपने मवेशियों को लेकर नदी किनारे गया था। उसी दौरान झाड़ियों में छिपा बाघ अचानक दहाड़ते हुए बाहर निकला और चरवाहे पर टूट पड़ा। हमले के दौरान भैंस किसी तरह भागकर गांव में लौट आई।

झाड़ियों से मिला शव

जब देर शाम तक भजन मांझी घर नहीं पहुंचे तो परिजन और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। देर रात करीब 9:30 बजे नदी किनारे झाड़ियों से शव बरामद किया गया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

NSIT
Nsmch

बाघ को ट्रैक करने में जुटा विभाग

रेंजर मुमताज अहमद ने बताया कि बाघ की गतिविधि को ट्रैक किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल के किनारे न जाएं और सतर्क रहें। बावजूद इसके कई लोग चेतावनी को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे खतरा और बढ़ सकता है।

22 दिनों में बाघ ने तीन चरवाहों को मार डाला

गौनाहा क्षेत्र में बाघ का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 22 दिनों में तीन चरवाहों की जान जाने से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। बताया जा रहा है कि बाघ अब तक दो गायों और दो बकरियों को भी अपना शिकार बना चुका है।

बावजूद इसके लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी लोग जंगलों के आसपास मवेशी चराने या वहां किसी काम से जाने में सतर्कता नहीं बरत रहे हैं। वन विभाग की टीम लगातार ट्रैकिंग में जुटी हुई है।