LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बेतिया में भीषण अग्निकांड: दो मंजिला मकान में लगी आग, रेस्क्यू के दौरान झुलसने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत

Bihar News : बेतिया में भीषण अग्निकांड: दो मंजिला मकान में ल

Bettiah : पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया शहर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। शहर के व्यस्ततम जनता सिनेमा चौक स्थित एक दो मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में घर के अंदर फंसी एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल व्याप्त हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, आग जितेंद्र प्रसाद के दो मंजिला घर में लगी। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर के अंदर मौजूद लोग फंस गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने फौरन राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घर में फंसे अन्य सदस्यों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन जितेंद्र प्रसाद की दादी, 80 वर्षीय गुलायची देवी, आग की लपटों के बीच घिर गईं।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ता (Fire Brigade) की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेस्क्यू टीम ने बुजुर्ग महिला को गंभीर रूप से झुलसी हुई अवस्था में बाहर निकाला और तुरंत बेतिया जीएमसीएच (GMCH) में भर्ती कराया। हालांकि, जख्म इतने गहरे थे कि अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान गुलायची देवी के रूप में हुई है। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घर के अंदर रखा लाखों का सामान भी जलकर राख हो गया है। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है और मोहल्ले में शोक की लहर है।स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जनता सिनेमा चौक जैसे व्यस्त इलाके में हुई इस घटना ने रिहायशी इलाकों में अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट