LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime : बेतिया में पेट्रोल पंप पर बाइक टकराने के विवाद में चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से हुआ जख्मी, इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

Bihar Crime : बेतिया में बाइक टकराने के विवाद दो गुटों में झड़प हो गयी. जिसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : बेतिया में पेट्रोल पंप पर बाइक टकराने के विवाद
विवाद में चाकूबाजी - फोटो : SOCIAL MEDIA

BETTIAH : जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र के इंग्लिशिया पेट्रोल पंप के समीप घरेलू विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद पेट्रोल पंप और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमले में घायल युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना का कारण पुराना पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है, जिसने मामूली कहासुनी के बाद उग्र रूप धारण कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिसवा बसंतपुर निवासी राजन कुमार पांडेय (पिता स्वर्गीय अवध किशोर पांडेय) अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर पहुंचे थे। इसी दौरान उनके चचेरे भाई अनुप पांडेय उर्फ टुन्नु पांडेय ने कथित तौर पर अपनी बाइक से राजन की बाइक को टक्कर मार दी। जब राजन ने इसका विरोध किया, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते टुन्नु पांडेय ने आपा खो दिया और पास रखे चाकू से राजन के पेट पर वार करने की कोशिश की।

Diarch GO

हमले के दौरान राजन कुमार पांडेय ने खुद को बचाने के लिए हाथ आगे कर दिया, जिससे चाकू सीधे उनकी हथेलियों पर लगा। हमला इतना जबरदस्त था कि राजन के दोनों हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उनकी हथेली की कई महत्वपूर्ण नसें कट गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी टुन्नु पांडेय घटनास्थल से फरार हो गया। घायल को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया।

परिजनों ने घायल राजन को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लौरिया में भर्ती कराया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. सूर्य प्रकाश ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि अत्यधिक खून बहने और नसों के कट जाने के कारण मरीज की स्थिति गंभीर है। बेहतर चिकित्सा सुविधा और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी के लिए उन्हें तत्काल बेतिया जीएमसीएच (GMCH) रेफर कर दिया गया है। फिलहाल घायल का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

NSIT
Nsmch

इधर, घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए हैं। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद गांव और क्षेत्र में तनाव का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

आशीष की रिपोर्ट