LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बेतिया में डॉक्टर्स और जीविका दीदियों के बीच जमकर हुई मारपीट, दही और आमलेट के आर्डर को लेकर हुआ विवाद

Bihar News : बेतिया में डॉक्टर्स और जीविका दीदियों के बीच जम
डॉक्टर्स और दीदियों के बीच मारपीट - फोटो : ASHISH

BETTIAH : बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में सोमवार को उस समय युद्ध का मैदान बन गया, जब जूनियर डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों ने 'दीदी की रसोई' में कार्यरत जीविका दीदियों के साथ जमकर मारपीट की। इस हिंसक झड़प में करीब आधा दर्जन जीविका दीदियाँ और रसोई के अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल व्याप्त है।

दही और ऑमलेट के ऑर्डर पर शुरू हुआ विवाद  

प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित दीदियों के अनुसार, यह पूरा विवाद खाने के ऑर्डर को लेकर शुरू हुआ। कुछ जूनियर डॉक्टर रसोई में खाना खाने आए थे और उन्होंने दही व ऑमलेट का ऑर्डर दिया। जब ऑर्डर तैयार होकर टेबल पर पहुँचा, तो डॉक्टरों ने दही लेने से साफ मना कर दिया। इसी बात को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते गाली-गलौज और बदतमीजी में बदल गई, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए।

50-60 डॉक्टरों ने किया हमला

आरोप है कि बहस के कुछ ही देर बाद करीब 50 से 60 की संख्या में जूनियर डॉक्टर संगठित होकर पहुँचे और 'दीदी की रसोई' पर धावा बोल दिया। जीविका दीदियों ने बताया कि डॉक्टरों ने उनके साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उनके गले से सोने के गहने और मंगलसूत्र तक छीन लिए या तोड़ दिए। इस बर्बरता से आहत और डरी हुई जीविका दीदियों ने विरोध स्वरूप तत्काल प्रभाव से रसोई का संचालन बंद कर दिया है।

प्रशासनिक महकमे में हलचल

घटना की सूचना मिलते ही जिला पदाधिकारी (DM) तरनजोत सिंह तुरंत अस्पताल पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घायल महिलाओं से मुलाकात की और डॉक्टरों की इस करतूत पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और आश्वासन दिया है कि अस्पताल परिसर में इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

NSIT
Nsmch

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

डीएम तरनजोत सिंह ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी जूनियर डॉक्टर या अस्पताल कर्मी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कठोर न्यायोचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, जीविका दीदियों के साथ हुई इस हिंसा के बाद स्थानीय लोगों और महिला संगठनों में भारी रोष है। फिलहाल पुलिस बल की तैनाती के बावजूद अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

आशीष की रिपोर्ट