LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Road Accident : बगहा में रफ्तार का कहर, ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर में 2 की मौत, 4 गंभीर रूप से हुए जख्मी

Bihar Road Accident : बगहा में ट्रक और बोलेरो की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी. वहीँ चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : बगहा में रफ्तार का कहर, ट्रक और बोलेरो
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : ASHISH

BETTIAH : पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-727) पर रफ्तार के कहर ने दो जिंदगियां छीन लीं। बगहा-बेतिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़गांव पुल के समीप आज सुबह एक ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ। जब बोलेरो बेतिया की ओर जा रही थी और सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दराज के लोग भी मौके पर दौड़ पड़े। तत्काल इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला। सभी गंभीर रूप से घायल लोगों को तुरंत बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि चार घायलों में से दो की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-727) पर आवागमन बाधित हो गया था। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जेसीबी की मदद से सड़क किनारे हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इस भीषण दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए थे। पुलिस ने दुर्घटना के शिकार हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में, हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और ओवरटेक करने की कोशिश बताया जा रहा है। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के मानकों और नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों पर सावधानी बरतें और गति सीमा का उल्लंघन न करें।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट