LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बेगूसराय में गंडक नदी में डूबने से युवक की हुई मौत, दूसरे की तलाश में जुटे ग्रामीण

Bihar News : बेगूसराय में गंडक नदी में डूबने से युवक की हुई

BEGUSARAI : बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे बूढ़ी गंडक नदी में दो अलग-अलग जगहों पर डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरे का तलाश जारी है। पहली घटना राजापुर सिकरहुला बूढ़ी गंडक नदी की है। यहां भवानंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 16 निवासी 50 वर्षीय संजीव पासवान की मौत डुबने से हुई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार वे स्नान के लिए राजापुर बूढ़ी गंडक नदी में गये  थे।जिसमें संजीव पासवान का पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई।

स्थानीय ग्रामीण ने उनके शव को नदी से बाहर निकाला।घटना की सूचना पाकर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की पड़ताल में जुटे हुए हैं। वहीं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अमृतेश कुमार,उप प्रमुख सुबोध पासवान ,मुखिया दीपक कुमार, वार्ड सदस्य अमित पासवान आदि ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी। वहीं दूसरी घटना मलह डीह बूढी गंडक नदी की है। यहां जितेंद्र सहनी की 10 वर्षीय पुत्री दर्पण कुमारी उर्फ शिवानी कुमारी स्नान करने के दौरान डूब गई। 

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार चार बच्चों के साथ वह नदी में स्नान कर रही थी। इसमें तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं नदी में डूबे दर्पण कुमारी उर्फ शिवानी की स्थानीय गोताखोरों द्वारा खोजबीन जारी है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट