LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Begusarai Woman Jump On Train: होइहि सोइ जो राम रचि राखा...बेगूसराय में महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर की जान देने की कोशिश,लोको पायलट ने ऐसे बचा ली जान

Begusarai Woman Jump On Train: होइहि सोइ जो राम रचि राखा।एक महिला अपनी इहलीला खत्म करने के लिए ट्रेन के आगे कूद गई... लेकिन उसका बुलावा नहीं था सो ..

Begusarai Woman Jump On Train
राम ना बिगड़िहें जेकर...- फोटो : Reporter

Begusarai Woman Jump On Train:जो कुछ राम ने रच रखा है, वही होगा. बेगूसराय की घटना को देख कर तो यहीं कहा जा सकता है.बेगूसराय  के बखरी में महिला जान देने के लिए ट्रेन के आगे कूद गई, लेकिन खेवनहार को बचना था सो बच गई.  एक महिला ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालाँकि, ट्रेन के ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकने की कोशिश की, लेकिन फिर भी महिला ट्रेन के नीचे आ गई। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान हैं।

Diarch GO

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ने आत्महत्या के इरादे से ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। लोको पायलट की सतर्कता और ग्रामीणों के प्रयासों से महिला की जान बचाई जा सकी। यह घटना बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के सालौना रेलवे स्टेशन के सलौना ढाला पर हुई।

एक महिला ने आत्महत्या के इरादे से ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। महिला को ट्रेन के आगे कूदते देख लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया। लेकिन, इमरजेंसी ब्रेक से ट्रेन रुकने से पहले ही महिला ट्रेन के इंजन के नीचे आ गई। वहाँ मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को ट्रेन के इंजन के नीचे से बाहर निकाला गया। इस घटना में महिला के हाथ में चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल भेजा गया।

NSIT
Nsmch

रेलवे ट्रैक पर कूदने के दौरान महिला के हाथ में एक आधार कार्ड था, जिससे पता चला कि वह बखरी थाना क्षेत्र के शकरपुर की रहने वाली है। महिला के आत्महत्या के प्रयास का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री