LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime News : बेगूसराय में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान हथियार लहराना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : बेगूसराय में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान हथियार लहराना युवक को महंगा पड़ गया. इस घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बेगूसराय में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के द
हथियार लहराना पड़ा महंगा - फोटो : SOCIAL MEDIA

BEGUSARAI : सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुधवार को देर शाम डीजे की धुन पर एक युवक द्वारा हथियार लहराते हुए फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 

तेघड़ा एसडीपीओ डॉ0 रवींद्र मोहन प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बीती देर शाम सरस्वती प्रतिमा विसर्जन में डीजे के धुन पर एक युवक द्वारा डांस करते हुए देशी कट्टा से हवाई फायरिंग कर लोगों के बीच दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

Diarch GO

कहा की इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपी युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान भर्डीहा निवासी दिनेश पासवान के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गई है। आगे उन्होंने कहा कि हथियार का प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है। इस तरह के लोग बख्शे नहीं जाएंगे। इस अभियान में एसआई राजीव कुमार सिंह, पीएसआई देवेंद्र सत्यार्थी, एएसआई अजय कुमार सिंह सहित पुलिस बल शामिल थे।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट