LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक बनने के लिए यूपी के युवकों ने किया बड़ा खेला, काउसिलिंग में धरा गए, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar Teacher News : बेगूसराय में काउंसलिंग के दौरान तीन फर्जी शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि गिरफ्तार अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के निवासी थे....पढ़िए आगे

Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक बनने के लिए यूपी के यु
फर्जी शिक्षक गिरफ्तार - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय टीआरई 3 में बीपीएससी की परीक्षा में पास हुए शिक्षक अभ्यर्थी की काउंसलिंग  के दौरान फर्जी अभ्यर्थी पकडे गए। जिसमें पप्पू कुमार भारती, अखिलेश कुमार, शिव शंकर गोंड एवं दीपक कुमार शामिल हैं। ये चारों शिक्षक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताये जा रहे हैं जो टी आर ई 3 की वैकेंसी निकलने के बाद फर्जी तरीके से आधार कार्ड बिहार का बनाकर आरक्षण का लाभ लेने के लिए दस्तावेज लगाए थे। जिसकी काउंसलिंग के दौरान जांच पड़ताल की गई तो शिक्षक अभ्यर्थी दीपक कुमार भागने में सफल रहा।

अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों फर्जी शिक्षकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 

वहीँ इन सभी शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज शिक्षा विभाग के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। शिक्षा विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और काउंसलिंग प्रक्रिया में सख्त निगरानी रखने की बात कही है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की किसी भी गड़बड़ी को तुरंत पकड़ने के लिए काउंसलिंग के दौरान सतर्कता बरती जाएगी।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट