LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : बेगूसराय में विपक्ष पर जमकर बरसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कहा-ऐसा होगा बहुमत की चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं करेंगे तेजस्वी...

Bihar News : बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जमकर विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा की इस बार ऐसा बहुमत होगा की तेजस्वी चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे......पढ़िए आगे

Bihar News : बेगूसराय में विपक्ष पर जमकर बरसे केंद्रीय गृह म
तेजस्वी पर हमला - फोटो : AJAY SHASATRI

BEGUSARAI : भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह आज बेगूसराय पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के क्षेत्रीय बैठक में भाग लिया। अपने संबोधन के दौरान उनके निशाने पर राहुल गांधी तेजस्वी यादव के साथ-साथ लालू यादव भी रहे। अमित शाह ने जमकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि जीत का आधार कार्य करता ही होता है ना कि नेता। भारत को मजबूत बनाने के लिए आने वाले चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ मोदी जी को मजबूत करना है। 24 साल से मोदी जी राज्य के साथ-साथ देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने एक दिन भी छुट्टी नहीं ली है। 

बिना नाम लिए अमित शाह ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। कहा की गर्मी बढ़ते ही विदेश यात्रा पर निकल जाते हैं कुछ नेता। हाल के दिनों में राहुल गांधी ने जो यात्रा निकाली। वह घुसपैठियों को बचाने की यात्रा थी। राहुल गांधी भारत वासियों एवं बिहार वासियों की चिंता नहीं करते। वह बांग्लादेश से आए घुसपैठियों की चिंता करते हैं। घुसपैठिए राहुल और लालू यादव के वोट बैंक हैं । आज तक एक भी सही आदमी का नाम नहीं कटा। सिर्फ घुसपैठियों का नाम कटा है। 

Diarch GO

उन्होंने कहा की इस बार का चुनाव एवं बहुमत ऐसा होगा कि अगली बार तेजस्वी चुनाव लड़ने की हिम्मत ही नहीं करेंगे। धारा 370 हटाकर मोदी जी ने सदा के लिए कश्मीर को भारत के साथ कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है। देश की सुरक्षा के साथ-साथ गरीबों का भी उत्थान किया है। वर्ष 2027 में हम दुनिया के तीसरे नंबर के अर्थव्यवस्था होंगे। बिहार में नीतीश कुमार के साथ भाजपा की सरकार है जिसमें कई कल्याणकारी योजनाओं को अंजाम दिया है। जिसमें महिला उत्थान से लेकर वृद्धा पेंशन एवं युवाओं को रोजगार तथा लोन जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। इंडी गठबंधन में लालू एंड कंपनी भ्रम फैलाने में माहिर है। आरक्षण खत्म करने का भ्रम फैला रहे थे। लेकिन आज तक किसी का आरक्षण समाप्त नहीं किया गया। 

अमित शाह ने कहा की हल्दिया एक्सप्रेस वे एवं कोलकाता एक्सप्रेस वे भी मुंगेर प्रमंडल से होकर गुजरेगा। नरेंद्र मोदी की सरकार ने जहां गंगा नदी पर सिक्सलाइन ब्रिज बनाया तो वही पुराने राजेंद्र सेतु को भी 100 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार किया। अमित शाह ने लालू सरकार में हुए घोटालों को मंच से गिनाया। बिहार में इस बार जीत इतना प्रचंड हो कि राहुल गांधी के द्वारा प्रयास दूसरे राज्यों में घुसपैठियों को बचाने का प्रयास बंद हो जाए। 

NSIT
Nsmch

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट