LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Accident News : बेगूसराय में अनियंत्रित ऑटो ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, एक व्यक्ति की हुई मौत, दो गंभीर रूप से हुए जख्मी

Bihar Accident News : बेगूसराय में अनियंत्रित ऑटो ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी. इस घटना में जहाँ एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीँ दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए....पढ़िए आगे

Bihar Accident News : बेगूसराय में अनियंत्रित ऑटो ने ट्रैक्ट
सड़क हादसे में एक की मौत - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां तेज रफ्तार टेंपो ने पीछे से खड़ी ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि टेंपो पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायल अवस्था में दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 

वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। मृतक व्यक्ति की पहचान लाखों थाना क्षेत्र के रमजानपुर के रहने वाले मोहम्मद शकीर के रूप में की गई है। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव के रहने वाले मिथिलेश सदा एवं एक अन्य के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि सभी लोग टेंपो पर सवार होकर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार टेंपो अपना संतुलन खो दिया और पीछे से खड़ी ट्रैक्टर में जबरदस्त धक्का मार दिया। 

Diarch GO

हादसा इतना जबरदस्त था कि टेंपो पर सवार मोहम्मद शाकिर की मौत हो गई। जबकि मिथिलेश एवं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट