LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Road accident: दर्दनाक बाइक हादसा, इकलौते बेटे की मौत, दूसरा युवक गंभीर, इलाके में मातम

Bihar Road accident: एक हृदयविदारक घटना घटी, जब बखरी-खगड़िया पथ पर डरहा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई...

Bihar Road accident
इकलौते बेटे की मौत- फोटो : reporter

Bihar Road accident:बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक हृदयविदारक घटना घटी, जब बखरी-खगड़िया पथ पर डरहा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

दgर्घटना में जान गंवाने वाले युवक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के ध्यान चक्की गांव निवासी रामविलास साव के 17 वर्षीय इकलौते पुत्र बजरंगी साव के रूप में हुई है। घायल युवक राम कुमार, ध्यान चक्की गांव के ही परमानंद गोस्वामी का पुत्र है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पाते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर बेगूसराय सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की तहकीकात में जुटी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बाइक की रफ्तार अधिक होने और नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ।

बजरंगी साव की मौत की खबर मिलते ही ध्यान चक्की गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। इकलौते बेटे को खोने का गम पिता रामविलास साव और परिवार पर पहाड़ बनकर टूटा है। आस-पड़ोस के लोग गम में डूबे परिवार को सांत्वना देने उमड़ पड़े, लेकिन मां-बाप की आंखों से बहते आंसू और टूटी हुई आवाज़ें गांव के हर व्यक्ति के दिल को चीर रही थीं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री