LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की सराहनीय पहल, यातायात संभालने के साथ एसआई बुजुर्गों की करते दिखे मदद
  • पटना पुलिस की सराहनीय पहल, यातायात संभालने के साथ एसआई बुजुर्गों की करते दिखे मदद

  • सड़क किनारे धान के खेत से अज्ञात अधेड़ का शव बरामद, इलाके मे सनसनी
  • सड़क किनारे धान के खेत से अज्ञात अधेड़ का शव बरामद, इलाके मे सनसनी

  • Bihar News : मां दुर्गा का अनोखा भक्त! 22 साल की उम्र में सीने पर 9 कलश रखकर कर रहा कठिन साधना, विश्व शांति की है कामना
  • Bihar News : मां दुर्गा का अनोखा भक्त! 22 साल की उम्र में सीने पर 9 कलश रखकर

  • सासाराम में बड़ी कार्रवाई: नोखा पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 44.5 किलो गांजा बरामद
  • सासाराम में बड़ी कार्रवाई: नोखा पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 44.5 किलो गांजा बरामद

  • Bihar Flood Relief
  • सीएम सम्राट ने बाढ़ प्रभावित किसानों को भेजा 112 करोड़, ऐसे चेक करें कि आपके खाता

Bihar News : पांच बच्चों के सिर से उठा माँ का साया, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

Bihar News : बेगूसराय के पावर हाउस रोड स्थित यशोदा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक 30 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया.....पढ़िए आगे

Bihar News : पांच बच्चों के सिर से उठा माँ का साया, इलाज के
महिला की मौत - फोटो : AJAY

BEGUSARAI : बेगूसराय के पावर हाउस रोड स्थित यशोदा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतका के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल परिसर में जुट गए, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

दरअसल पूरा मामला बेगूसराय के पावर हाउस रोड स्थित यशोदा हॉस्पिटल का है। मृतका की पहचान मधुरानी देवी, उम्र करीब 30 वर्ष, पति विपिन पासवान, निवासी अतरवा, थाना तेघड़ा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मधुरानी देवी को अपेंडिक्स के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण इकट्ठा हो गए। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया, और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

Diarch GO

परिजनों का आरोप है कि महिला का ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किया गया था। इसके बावजूद अस्पताल के काउंटर पर 25 से 30 हजार रुपये तक जमा करवाए गए। परिजनों का कहना है कि पांच बच्चों की मां मधुरानी देवी की मौत से पूरा परिवार उजड़ गया है। परिवार के सामने अब बच्चों के भविष्य और उनके पालन-पोषण की बड़ी चिंता खड़ी हो गई है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, और स्थिति की जानकारी ली पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 इधर मीडिया कर्मियों ने जब अस्पताल प्रबंधन का पक्ष जानने का प्रयास किया, तो अस्पताल के कंपाउंडर गोपाल कुमार ने बताया कि अभी अस्पताल में डॉक्टर  मौजूद नहीं हैं, जब आएंगे तब आकर बयान ले लीजिएगा। फिलहाल इस घटना ने अस्पताल में इलाज की व्यवस्था और मरीजों से ली जाने वाली शुल्क को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि डॉक्टरों पर लगाए गए लापरवाही के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। अब देखना होगा कि पुलिस और संबंधित स्वास्थ्य विभाग, इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं, और पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं।

NSIT
Nsmch

अजय शास्त्री की रिपोर्ट