LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बूढ़ी गंडक नदी में डूबे दो युवकों के शव एसडीआरएफ की टीम ने किया बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में डूबे दो युवकों के शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक गर्मी से बचने के लिए नहाने गये थे. इसी दौरान डूब गए.......पढ़िए आगे

Bihar News : बूढ़ी गंडक नदी में डूबे दो युवकों के शव एसडीआरए
युवकों के शव बरामद - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : शुक्रवार को दोपहर मंझौल थाना क्षेत्र के पबरा गांव स्थित बुढ़ी गंडक नदी के बौधी बांध घाट पर डूबे दो शवों को 24 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया. जानकारी के अनुसार दोपहर के समय भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए स्नान करने के लिए आया था. इसी क्रम में गहरे पानी में चले जाने के कारण मंझौल पंचायत 01 के वार्ड नंबर 14 कमला निवासी मो शमीम की 14 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी एवं पबड़ा पंचायत के वार्ड नंबर 06 निवासी मो मुराद का 20 वर्षीय पुत्र मो एरम रहमानी डूब गया. 

इसके उपरांत स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंझौल पुलिस एवं अंचल प्रशासन के द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव खोजने का कार्य प्रारंभ किया गया. इस दौरान प्रशासन की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची. शाम में 5 बजे से 6 बजे तक लगभग एक घंटा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया. लेकिन उसे सफलता नहीं मिली थी. अगले दिन शनिवार को एसडीआरएफ की दो टीम ने 9 बजे दिन से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया. तथा लगभग 12 बजे दिन तक दोनों शवों को डूबे हुए स्थान से ही बरामद कर लिया. 

नदी से पहले लड़की का शव बरामद किया गया. वहीं कुछ देर बाद में लड़के का शव भी बरामद कर लिया गया. सूत्रों की मानें तो नदी में 04 लड़कियां डूब रही थी. तभी वहां पर मौजूद लोगों ने अपनी जान पर खेल कर नदी में डूब रहे तीन लड़कियों को बचाया. तथा चौथी लड़की को बचाने के क्रम में लड़की के साथ वह स्वयं भी डूब गया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपनी जान पर खेलकर नदी में डूब रही तीन लड़कियों की जान बचाने वाले मो एरम रहमानी को मरणोपरांत वीरता का राष्ट्रपति पुरस्कार देने की मांग की जा रही है. वहीं मंझौल थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों  शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है.

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट