LATEST NEWS

Bihar Teacher news – स्कूल से ड्यूटी के बाद घर लौट रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा हड़कंप

Bihar Teacher news – स्कूल से ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रही शिक्षिका की हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद मृत शिक्षिका के परिवार में कोहराम मच गया है।

Bihar Teacher news – स्कूल से ड्यूटी के बाद घर लौट रही शिक्ष
बेगूसराय में शिक्षिका की मौत- फोटो : NEWS4NATION

Begusarai – स्कूल से ड्यूटी के बाद घर लौट रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि  वह बाइक से नीचे गिर गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मृतका की पहचान मेहदा शाहपुर के वार्ड नंबर-7 निवासी अजय सिंह की पत्नी पूनम कुमारी (55) के रूप में की गई है। हादसे  के बाद परिवार में  कोहराम मच गया है।

घटना चेरिया बरियारपुर और मंझौल थाना के सीमा बसौना मोड़ के पास की है। हादसे के संबंध बताया जा रहा है कि मध्य विद्यालय सिउरी में कार्यरत पूनम कुमारी बुधवार की शाम अपनी ड्यूटी से 4 बजे विद्यालय से निकली थी। वह एक शिक्षक के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर मेहदा शाहपुर लौट रही थी। इसी दौरान बसौना मोड़ के पास बाइक से गिर गई।

सिर में आई गंभीर चोट

सिर में गंभीर रूप से चोट लग गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे उठाकर आनन-फानन में मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत गंभीर रहने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर दिया।

पटना ले जाने की थी तैयारी

बेगूसराय में भी डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। पूनम कुमारी को पटना ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।