LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime News : बेगूसराय में चाय दुकानदार ने चार साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : बेगूसराय में एक मनचले दूकानदार ने पढ़ाई कर लौट रही चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बेगूसराय में चाय दुकानदार ने चार साल की ब
बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : social media

BEGUSARAI : बेगूसराय में मानवीय संवेदना को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहाँ चार वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। युवक द्वारा इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया। जब बच्ची आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़ कर वापस घर आ रही थी। इसी बीच युवक के द्वारा बहला फुसला कर युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। 

घटना के बाद बच्ची का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय मे चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की बच्ची दिन के तकरीबन एक बजे आंगनबाड़ी से पढ़कर वापस अपने घर जा रही थी। तभी रास्ते में एक चाय दुकानदार ने पहले अपनी दुकान बंद की और बाद मे दुकान के अंदर ही बच्ची के साथ मुँह काला किया। इस बात का खुलासा तब हुआ। जब बच्ची खून से लथपथ हालात में घर पहुंची और अपने साथ हुए घटना के संबंध मे बताया तो घर के लोगो के होश उड़ गए। जिसके बाद परिवार सहित अन्य लोग मौके पर पहुँच कर युवक के साथ पूछताछ की तो युवक ने इस घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। जिसके बाद लोगो ने युवक को कब्जे मे लेते हुए उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। 

घटना के बाद बच्ची को गंभीर हालत में सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहाँ बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। लोगों ने आरोप लगाया है की एक सोची समझी साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है। इसमें और भी लोग शामिल हो सकते है। क्यूंकि गावं के बीच चाय की दुकान को बंद कर अकेले इस घटना को अंजाम देने की साहस नहीं की जा सकता है। घटना से आक्रोशित लोगो ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट