LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : निगरानी की टीम ने घुसखोर सीओ और डाटा इंट्री ऑपरेटर को किया गिरफ्तार, काम के बदले दो लाख की मांगी थी रिश्वत

Bihar News : निगरानी की टीम ने घुसखोर सीओ और डाटा इंट्री ऑपर

BEGUSARAI : बिहार में घुसखोर अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। आये दिन विभाग की टीम ऐसे अधिकारियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज रही है। इसी कड़ी में बेगूसराय में आज निगरानी विभाग के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गयी है। 

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने एक अंचलाधिकारी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर को दो लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के डीएसपी अरुणोदय पांडे ने बताया की डंडारी प्रखंड के बाक रहने वाले विजय कुमार चौरसिया ने डंडारी सीओ पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इसको लेकर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में 76/25 मामला भी दर्ज किया गया था। 

Diarch GO

इसी के तहत आज कार्रवाई हुई। जिसमें रंगे हाथ अंचलाधिकारी राजीव कुमार एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर कुंदन कुमार गिरफ्तार किए गए। निगरानी विभाग के डीएसपी ने बताया कि एक लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी थी। जिसपर कार्रवाई की गई है। 

गिरफ्तार आरोपियों को लेकर निगरानी की टीम पटना चली गयी। उधर निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है।

NSIT
Nsmch

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट