LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, बिहार के दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

Bihar Road Accident : बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, परीक्षा देने जा रही छात्रा और उसके मासूम बेटे की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bihar Road Accident : बेगूसराय के मंझौल थाना क्षेत्र के शिवरी पुल के समीप सड़क हादसे में एक मां और बेटे की जान चली गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, परीक्
सड़क हादसे में माँ बेटे की मौत - फोटो : AJAY

BEGUSARAI : जिले के मंझौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एसएच 55 (SH 55) पर मंगलवार को एक अत्यंत हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। यहां शिवरी पुल और कोरिया चौक के बीच हुए एक भीषण एक्सीडेंट में मोटरसाइकिल सवार एक महिला और उसकी गोद में मौजूद महज छह महीने के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस दोहरी मौत के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

ससुराल से परीक्षा देने जा रही थी छात्रा

मृतक महिला की पहचान चेरिया बरियारपुर निवासी दिलीप कुमार की पत्नी सुमन कुमारी के रूप में की गई है। सुमन कुमारी बेगूसराय के प्रतिष्ठित एसके महिला कॉलेज की छात्रा थी और मंगलवार को वह अपने स्नातक की परीक्षा देने के लिए अपने ससुराल से कॉलेज के लिए निकली थी। परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचने के लिए वह अपने देवर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रही थी।

गोद में था 6 महीने का बच्चा, देवर की बची जान

सफर के दौरान सुमन की गोद में उसका छह महीने का नवजात बेटा भी था, जिसे वह अपने से अलग नहीं छोड़ सकती थी। बाइक सुमन का देवर सौरभ कुमार चला रहा था। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल शिवरी पुल के समीप पहुंची, वे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुमन और उसका बच्चा सड़क पर दूर जा गिरे। इस हादसे में बाइक चला रहे देवर सौरभ कुमार की जान बाल-बाल बच गई, हालांकि वह भी आंशिक रूप से जख्मी हुआ है।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम, पति रहता है परदेस

स्थानीय लोगों द्वारा दुर्घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मंझौल थाना पुलिस तुरंत दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला और उसके छह महीने के बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतका का पति दिलीप कुमार घर पर नहीं था, वह जीविकोपार्जन के लिए परदेस में रहता है।

NSIT
Nsmch

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी पुलिस

मां-बेटे की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मंझौल थाना पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और टक्कर मारकर फरार होने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट