LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने न देखें' , खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता का राजद पर करारा हमला, कहा- जनता लालू जी के शासन काल को नहीं भूली है

Bihar Politics:खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला है। ...

Surendra Mehta'
तेजस्वी यादव ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने न देखें'- फोटो : Reporter

Bihar Politics:बेगूसराय में बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने शनिवार को विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला। बेगूसराय में खेलो इंडिया कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, “तेजस्वी यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना छोड़ दें, बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है।”

मंत्री मेहता ने कहा कि एनडीए बिहार में अजय बहुमत से सरकार बनाएगी और जनता एक बार फिर से विकास के एजेंडे को ही समर्थन देगी।

Diarch GO

लालू यादव के शासन पर भी साधा निशाना

प्रेस वार्ता के दौरान सुरेंद्र मेहता ने लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, “बिहार की जनता लालू जी के शासन काल को नहीं भूली है, वह दौर अपराध, भ्रष्टाचार और अराजकता से भरा हुआ था।”

बंगाल की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया

बंगाल की हालिया घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री मेहता ने कहा कि, “जो कुछ भी बंगाल में हुआ है, वह अत्यंत निंदनीय है। लोकतंत्र और कानून व्यवस्था के लिए यह खतरे की घंटी है।” उन्होंने इसके लिए केंद्र और चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग की।

NSIT
Nsmch

खेलो इंडिया के आयोजन की जानकारी

इस मौके पर मंत्री ने ‘खेलो इंडिया’ योजना को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार राज्य में खेल के ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा “खेलो इंडिया के तहत कई ज़िलों में सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से प्रतिभाएं उभर कर सामने आएं,” ।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री