LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Police: एसपी ने थानाध्यक्ष को किया निलंबित, महकमें में हड़कंप, न्यूज4नेशन की खबर का बड़ा असर

Bihar Police:न्यूज4नेशन की खबर का बड़ा असर हुआ है।एक वीडियो वायरल हो रहा है,मंसूरचक थाना प्रभारी हुए सुनाई दे रहे हैं कि गश्ती वाहनों के लिए कोई सरकारी पैसा नहीं आता है, इस मामले में एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

Mansoorchak  SHO Suspanded
थानाधिकारी निलंबित- फोटो : Reporter

Bihar Police:न्यूज4नेशन की खबर का बड़ा असर हुआ है। पुलिस विभाग के अनुसार मंसूरचक थानाध्यक्ष रोहित कुमार गुप्ता का मंसूरचक थाने में पद का दुरूपयोग करते हुए एक व्यक्ति से अभद्र / अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने संबंधित एक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ।प्राप्त वायरल वीडियो के संबंध में पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के द्वारा गंभीरता से लेते हुए मामले की जाँच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तेघड़ा से करायी गयी जिसमें मंसूरचक थानाध्यक्ष पु०अ०नि० रोहित कुमार गुप्ता के द्वारा कही जा रही बात को सही नही पाया गया परन्तु उनके द्वारा प्रथम दृष्टया मामलें में बातचीत के दौरान अभद्र / अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने को सही पाये जाने पर उक्त थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Diarch GO

बता दें बेगूसराय में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें एक थानेदार खुलेआम रिश्वत लेने की बात कह रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस की ईमानदारी पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मंसूरचक थाना प्रभारी का है।

वायरल वीडियो में, मंसूरचक थाना प्रभारी यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि गश्ती वाहनों के लिए कोई सरकारी पैसा नहीं आता है, इसलिए उन्हें बालू और मिट्टी कटवाकर पैसे जुटाने पड़ते हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने 6000 रुपये खर्च करके गश्ती वाहन चलवाया और यह पैसा उन्होंने बालू और मिट्टी कटवाकर इकट्ठा किया। वीडियो की पुष्टि न्यूज4नेशन नहीं करता है।

NSIT
Nsmch

वीडियो में, थानेदार यह भी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि "थाने का मालिक मैं हूं, ट्रैक्टर को कोई कैसे रोक लेगा? 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23... 6 हजार मेरा लगा है। एसपी साहब मुझसे पूछें। अगर वे पूछते हैं कि इतने दिनों से गाड़ी कैसे चल रही है, तो मैं कहूंगा कि भ्रष्टाचार से, मिट्टी कटवाकर। कौन कहता है कि (गाली देते हुए) ट्रैक्टर पकड़ लेगा? अगर कोई स्टाफ पकड़ता है, तो मैं कहता हूं कि 16, 17, 18 से 23 तक मुझसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा कि गाड़ी कैसे चलाई। मैं कहूंगा कि सर, बालू कटवाकर चलाई, मिट्टी कटवाकर चलाई, क्योंकि हमारे यहां तेल नहीं आता। हां, भाई से कहता है कि गाड़ी रोकेगा? थाने का हिसाब मैं पकड़ता हूं। मैं मालिक हूं। मैं (गाली) तो मैं फंसूंगा। तू कौन होता है?"

यह वीडियो मंसूरचक थानाध्यक्ष रोहित कुमार गुप्ता का बताया जा रहा है। हालांकि, हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।इस बीच, मंसूरचक प्रखंड के मुखियाओं ने एसपी से थानेदार की शिकायत की है। उन्होंने मंसूरचक थानाध्यक्ष रोहित कुमार गुप्ता पर जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री