LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में लगी आग, लखनऊ में बीच सड़क पर धू-धूकर जली, जिंदा जले 5 लोग, मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार दिल्ली जा रही स्लीपर बस में अचनाक आग लग गई। इस घटना में 5 लोगों के जिंदा जलने की खबर सामने आ रही है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

आग
चलती बस में लगी आग- फोटो : social media

Bihar News:  बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में अचनाक भीषण आग लग गई इस घटना में 5 लोग जिंदा जल गए। घटना यूपी के राजधानी लखनऊ के किसान पथ पर घटी है। जहां चलती बस में अचनाक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना में 5 लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी बिहार के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त अधिकतर यात्रा सोए हुए थे। 

5 लोग जिंदा जले 

जानकारी अनुसार लखनऊ के किसान पथ पर गुरुवार की तड़के सुबह घटना घटी है। बताया जा रहा है कि मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष और दो छोटे बच्चे शामिल हैं। मृतकों की पहचान लक्ष्मी (55), सोनी (26), देवराज (3 वर्ष) और साक्षी (1 वर्ष) के रूप में हुई है। एक पुरुष की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। सभी मृतक बिहार के बेगूसराय जिले से बताए जा रहे हैं।

एक घंटे तक सड़क पर दौड़ती रही जलती  बस 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के तुरंत बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस से कूदकर भाग गए। इस दौरान, तेज रफ्तार में दौड़ती बस लगभग एक किलोमीटर तक जलती हुई चलती रही। जिससे हालात और भी भयावह हो गए। बस में आग लगने के बाद कई यात्री बाहर निकलने के लिए खिड़कियों से कूदने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन खिड़कियों पर लगी लोहे की रॉड ने उनकी राह रोक दी। इससे कई लोग बस के अंदर ही फंस गए और जलकर झुलस गए।

घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू 

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही PGI फायर स्टेशन से दमकल की टीम, PGI थाना और सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। घटना में कई यात्री घायल हो गए हैं। घायल यात्रियों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल, पीजीआई कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब तक आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की बताई जा रही है।

NSIT
Nsmch