LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Simaria River Front: गंगा में बह गया 115 करोड़! सिमरिया रिवर फ्रंट में दरार- धंसाव ने खोली निर्माण गुणवत्ता की पोल

Bihar Simaria River Front: हरिद्वार की हर की पौड़ी की तर्ज पर विकसित किया गया बेगूसराय का सिमरिया रिवर फ्रंट गंगा का जलस्तर बढ़ते ही सवालों के घेरे में आ गया है।

Simaria River Front Damage
सिमरिया रिवर फ्रंट में दरार-धंसाव - फोटो : reporter

Bihar Simaria River Front: हरिद्वार की हर की पौड़ी की तर्ज पर विकसित किया गया बेगूसराय का सिमरिया रिवर फ्रंट गंगा का जलस्तर बढ़ते ही सवालों के घेरे में आ गया है। करीब 550 मीटर लंबे रिवर फ्रंट की सीढ़ियों और किनारे के कुछ हिस्सों में टूट-फूट व धंसाव की तस्वीरें सामने आने के बाद निर्माण की गुणवत्ता और डिजाइन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की तकनीकी जांच की मांग उठाई है।

सिमरिया गंगा घाट को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप देने के लिए वर्ष 2023 में परियोजना शुरू की गई थी। इसके तहत सीढ़ियों के अलावा चेंजिंग रूम, आरती स्थल, शेड, शौचालय समेत श्रद्धालुओं के लिए कई सुविधाएं विकसित की गईं। उस वक्त घाट को हरिद्वार की हर की पौड़ी से भी बेहतर बनाने का दावा किया गया था।

अब गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद सीढ़ियों और किनारे के हिस्सों में आई क्षति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मसलन, क्या निर्माण के दौरान गंगा के जलस्तर में होने वाले मौसमी उतार-चढ़ाव और कटाव को पर्याप्त रूप से ध्यान में रखा गया था? क्या इस्तेमाल की गई निर्माण सामग्री और डिजाइन निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप थे? या फिर धंसाव की वजह सामान्य बाढ़ और नदी का कटाव है?

वर्ष 2025 में बिहार विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, सिमरिया रिवर फ्रंट परियोजना पर 137.56 करोड़ रुपये खर्च होने की बात सामने आई थी। परियोजना के दूसरे चरण का काम भी प्रस्तावित है।

NSIT
Nsmch

स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों की परियोजना के क्षतिग्रस्त हिस्सों की विशेषज्ञों से जांच कराई जानी चाहिए। तकनीकी परीक्षण से ही स्पष्ट हो सकेगा कि नुकसान के पीछे जलस्तर में वृद्धि, नदी का कटाव, डिजाइन की खामी या निर्माण गुणवत्ता से जुड़ा कोई कारण है।फिलहाल सिमरिया रिवर फ्रंट की तस्वीरों ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है—क्या गंगा के बदलते मिजाज के मुताबिक इस परियोजना की इंजीनियरिंग और निर्माण पर्याप्त मजबूत थी?

रिपोर्ट- प्रियदर्शन शर्मा