LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

BIHAR NEWS - डॉ. श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न देने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, परबत्ता विधानसभा के विधायक डॉ संजीव कुमार ने की अगुवाई

BIHAR NEWS - बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान की अगुवाई कर रहे परबत्ता विधायक ने बताया कि श्रीबाबू के शासनकाल में बिहार में उद्योग, कृषि, शिक्षा, सिंचाई के लिए काम किया

BIHAR NEWS - डॉ. श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न देने की मांग को

BEGUSARAI - बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डा. श्री कृष्ण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर शनिवार को बेगूसराय स्थित पन्हाश गार्डन में खगड़िया जिला के परबत्ता विधानसभा के विधायक डॉ संजीव कुमार की अगुवाई में  हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार के द्वारा आहूत इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। हजारों की संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर भी किया। मौके पर मौजूद विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि बिहार के विकास में डॉ श्री कृष्ण सिंह की अहम भूमिका रही है। 

उन्होंने कहा कि 10 वर्षों के श्रीबाबू के शासनकाल में बिहार में उद्योग, कृषि, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य, कला व सामाजिक क्षेत्र में की उल्लेखनीय कार्य हुये। उनमें आजाद भारत की पहली रिफाइनरी- बरौनी ऑयल रिफाइनरी, आजाद भारत का पहला खाद कारखाना- सिन्दरी व बरौनी रासायनिक खाद कारखाना, एशिया का सबसे बड़ा इंजीनियरिंग कारखाना-भारी उद्योग निगम (एचईसी) हटिया, देश का सबसे बड़ा स्टील प्लांट-सेल बोकारो, बरौनी डेयरी, एशिया का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड-गढ़हरा, आजादी के बाद गंगोत्री से गंगासागर के बीच प्रथम रेल सह सड़क पुल-राजेंद्र पुल, कोशी प्रोजेक्ट, पुसा व सबौर का एग्रीकल्चर कॉलेज, बिहार, भागलपुर, रांची विश्वविद्यालय स्थापित किया।

Diarch GO

सरकार भेजे अनुशंसा

 उनके शासनकाल में संसद के द्वारा नियुक्त फोर्ड फाउंडेशन के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री श्री एपेल्लवी ने अपनी रिपोर्ट में बिहार को देश का सबसे बेहतर शासित राज्य माना था और बिहार को देश की दूसरी सबसे बेहतर अर्थव्यवस्था बताया था। श्रेबाबू जिन्होंने बिहार को विकसित बिहार बनाने का काम किया। सामाजिक कुरूतियो पर अंकुश लगाकर समाज मे समानता का अवसर प्रदान किया। वो वर्तमान के दौर में उपेक्षित हैं। श्री बाबू को भारत रत्न मिले इसके लिए बिहार विधानसभा में मांग आवाज उठाई। सरकार के द्वारा सकारात्मक जवाब मिला है परन्तु हम सभी बिहार वासी और श्रीबाबू को चाहने वाले चाहते हैं सरकार जल्द से जल्द इसकी अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजे। 

बिहार और केंद्र सरकार का ध्यान श्रीबाबू को भारत रत्न दिलाने हेतु हस्ताक्षर अभियान बिहार के सभी जिलों में मेरे द्वारा कि जायेगी जिसकी शुरुआत आज बेगूसराय जो श्रीबाबू कि कर्मभूमि से हो रही है। इसके बावजूद डॉ श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की दिशा में सरकार सजगता नहीं दिखाती है। तो सड़क पर भी उतरने का काम किया जाएगा। 

NSIT
Nsmch

मौके पर हेमंत मुखिया, डॉ सोनू शंकर, धनकु जी,कांग्रेस नेता सर्जन सिंह, मनीष कश्यप,सतीश सिंह, मेनका रमण,रोहित कुमार, मुखिया रमेश सिंह, मुखिया राजेश कुमार, वरीय अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट मृणाल माधव,पंकज राय जेडीयू यूवा जिला अध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत राय, दीपक कुमार, मुखिया बंटू सिंह सहित दर्जनों मुखिया,जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।