LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Death selfie!: मौत वाली सेल्फी !खेत में खड़ी होकर ले रही थी Selfie, आसमानी बिजली गिरने से चली गई जान

Death selfie!:सेल्फी लेने और उसे सोशल साइट पर पोस्ट करने का चलन इन दिनों ऐसा बढ़ गया है कि लोग अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे। ऐसा ही एक मामला बेगूसराय से सामने आया है।

Death selfie
मौत वाली सेल्फी - फोटो : Reporter

Death selfie!:आजकल सेल्फी का क्रेज गजब का है। ये क्रेज इस कदर है कि इन्हें अपनी जान तक की परवाह नहीं है। ताजा मामला बेगूसरायसे है जहां सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवती की जान चली गई। यह घटना चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के कुम्भी वार्ड नंबर नौ में हुई।

घटना के अनुसार, सूरज सहनी की 18 वर्षीय बेटी मुस्कान कुमारी गेहूं के ढेर के साथ सेल्फी ले रही थी। उसी समय, बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में उसकी बहन और मां भी घायल हो गईं।

मुस्कान की बहन शीतल कुमारी ने बताया कि वे सभी घर में थे, जबकि उनकी चाची और अन्य बहनें खेत में गेहूं इकट्ठा करने गई थीं। गेहूं इकट्ठा करने के बाद मुस्कान गेहूं के ढेर के साथ सेल्फी लेने लगी। तभी बिजली गिरी और उसकी जान चली गई।

यह घटना गुरुवार शाम को हुई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री