LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

Begusarai train accident: बेगूसराय में परिवार पर मंडराया मौत का साया, ट्रेन की चपेट में आने से चार की दर्दनाक मौत, घर में पसरा मातम

Begusarai train accident:बेगूसराय जिले के बरौनी-कटिहार रेलखंड में साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के उमेशनगर स्टेशन के पास एक भयावह हादसा हुआ...

 Begusarai train accident: बेगूसराय में परिवार पर मंडराया मौ
Begusarai train accident:- फोटो : reporter

Begusarai train accident:बेगूसराय जिले के बरौनी-कटिहार रेलखंड में साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के उमेशनगर स्टेशन के पास एक भयावह हादसा हुआ, जिसमें चार लोग ट्रेन की चपेट में आकर कटकर जान से हाथ धो बैठे। मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और दो नाबालिग लड़कियाँ शामिल हैं। यह परिवार रघुनाथपुर गाँव से काली पूजा का मेला देखकर लौट रहा था।

जानकारी के अनुसार, मृतकों में रहूआ गाँव के किशुन महतो के लगभग चालीस वर्षीय पुत्र धर्मदेव महतो, मदन महतो की पत्नी, मदन महतो की तेरह वर्षीय पुत्री रौशनी कुमारी और रौशनी की चार वर्षीय भगनी शामिल हैं। घटना के समय यह सभी लोग पैदल ही उमेशनगर स्टेशन के ढाले के पास से गुजर रहे थे कि अचानक तेज़ गति से आती हुई ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के तुरंत बाद इलाके में मायूसी और सन्नाटा छा गया। मौके पर पहुंची भीड़ में परिजनों की चीख-पुकार और कलेजा चीर देने वाली दर्दनाक आवाज़ें सुनाई दी। घटनास्थल पर जुटी भीड़ में लोग अपनी आँखों में आंसू लिए हुए हादसे का मंजर देख रहे थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेन का अचानक आना और पारंपरिक ढाले के पास सुरक्षा इंतजामों की कमी ने इस हादसे को और भयानक बना दिया। कुछ लोगों ने बताया कि ढाले के पास लोग अक्सर पैदल होकर गुजरते हैं, लेकिन रेल सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।

NSIT
Nsmch

मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने हताश और शोकाकुल परिवार के लोगों को संभालते हुए राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने सैकड़ों लोगों की भीड़ को संभाला और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस ने आसपास के लोगों से हादसे के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।स्थानीय प्रशासन ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए रेल विभाग को तत्काल चेताया है और कहा कि इस तरह की त्रासद घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा इंतजामों को कड़ा किया जाए।

परिवार और गांववालों का कहना है कि यह हादसा अचानक और अकल्पनीय था। मृतकों के घर में मातम पसरा है और पूरे इलाके में गमगीन माहौल है। इस दुर्घटना ने यह साबित कर दिया कि सुरक्षा के बिना रोजमर्रा की जिंदगी भी कितनी खतरनाक हो सकती है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री