LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News: डीएसपी पर भ्रष्टाचार प्रोटोकॉल उल्लंघन और आपराधिक सांठगांठ के गंभीर आरोप, पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा- कार्रवाई होने तक आंदोलन रहेगा जारी

डीएसपीपर भ्रष्टाचार, प्रोटोकॉल उल्लंघन और आपराधिक सांठगांठ के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके बाद बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है।

DSP Begusarai
डीएसपी पर गंभीर आरोप- फोटो : social Media

Bihar News: बेगूसराय  बखरी डीएसपी कुंदन कुमार पर भ्रष्टाचार, प्रोटोकॉल उल्लंघन और आपराधिक सांठगांठ के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके बाद बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है। सीपीआई द्वारा बखरी अनुमंडल कार्यालय पर आयोजित "घेरा डालो-डेरा डालो" कार्यक्रम में पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह और बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने डीएसपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब तक भ्रष्ट डीएसपी पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा और 29 जुलाई को जिलाव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा।

पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने डीएसपी कुंदन कुमार पर खाकी वर्दी पर दाग लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब विधायक सूर्यकांत पासवान ने उनके कुकृत्यों को उजागर किया, तो डीएसपी ने अपने दलाल के माध्यम से विधायक को भी कलंकित करने का कुप्रयास किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे पुलिस पदाधिकारी माफी के काबिल नहीं हैं और सीपीआई चुप नहीं बैठेगी। सिंह ने बिहार के डीजीपी से मिलकर इस भ्रष्ट डीएसपी की शिकायत करने की बात कही।

पूर्व सांसद ने अनाज घोटाले का भी मुद्दा उठाया, जिसमें सरकार द्वारा तीन महीने का अनाज (जून से जुलाई) दिया गया, लेकिन पदाधिकारियों की मिलीभगत से 30 हजार टन अनाज बेच दिया गया। उन्होंने कहा कि विधायक सूर्यकांत पासवान ने इस मामले में भी आवाज उठाई है।

बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने डीएसपी कुंदन कुमार पर सरकार के प्रोटोकॉल का पालन न करने और एक दलित विधायक होने के नाते अपने कार्यालय में उनका सम्मान न करने का आरोप लगाया। विधायक ने यह भी दावा किया कि डीएसपी अपने अधीनस्थ उन पुलिस पदाधिकारियों को मनगढ़ंत आरोप लगाकर प्रताड़ित करते हैं जो वसूली में शामिल नहीं होते हैं। उन्होंने डीएसपी पर केस सुपरविजन के नाम पर मोटी रकम वसूलने और एक शिक्षक को सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया।

NSIT
Nsmch

पूर्व एमएलसी उषा सहनी ने डीएसपी के दलाल द्वारा विधायक सूर्यकांत पासवान पर फर्जी अश्लील वीडियो चलाने की घटना का जिक्र किया और बताया कि इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इस कार्यक्रम को भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष विकास कुमार आजाद, राजद डंडारी प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत सहनी, युवा प्रखंड अध्यक्ष अशोक आनंद, सीपीआई गढ़पुरा अंचल मंत्री रामकिशोर प्रसाद और कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डंडारी नीतीश कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बखरी, डंडारी और नावकोठी के भाकपा अंचल मंत्री क्रमशः शिव सहनी, भिखारी ठाकुर और चंद्रभूषण चौधरी ने की, और संचालन जितेंद्र जीतू ने किया।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री