LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Accident News : बेटे और भतीजे को परीक्षा दिलाकर लौट रहे शख्स को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, तीनों गंभीर रूप से हुए जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar Accident News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिसमें मेट्रिक की परीक्षा देकर लौट रहे दो परीक्षार्थियों सहित तीन लोग जख्मी हो गए. सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है...पढ़िए आगे

Bihar Accident News : बेटे और भतीजे को परीक्षा दिलाकर लौट रह
सड़क हादसे में 3 लोग जख्मी - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दो मैट्रिक परीक्षार्थी समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। जिनका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल मे चल रहा है। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास चौक के समीप की है। यह हादसा तब हुआ है। जब तीनो लोग परीक्षा देकर मोटरसाइकिल से वापस अपने गाँव लौट रहे थे। 

बताया जा रहा है की दोनों छात्र मैट्रिक परीक्षा बखरी से देकर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जिससे तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान केशावे गाँव के रहने वाले बाबूलाल सिंह के पुत्र कुंदन कुमार सिंह, कुंदन कुमार सिंह के पुत्र आयुष कुमार और संदीप कुमार सिंह के पुत्र आयुष कुमार के रूप मे हुई है। 

ग्रामीण राजीव कुमार ने घटना के संबंध मे बताया की कुंदन कुमार सिंह अपने पुत्र और भतीजा को एग्जाम दिलाकर वापस हो रहा था। तभी तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे दोनों कुंदन कुमार समेत उसके दो मैट्रिक के परीक्षाथी घायल हो गए। जिनका इलाज  सदर अस्पताल बेगूसराय मे चल रहा है। राजीव कुमार बताते है की मौके से स्कार्पियो भागने मे सफल रहा। दोनों का एग्जाम बखरी हाई स्कूल मे था।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट