LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Road Accident In Bihar: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, बिजली पोल से टकरा 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी स्कॉर्पियो, मौत से हड़कंप

Road Accident In Bihar: बिहार के बेगूसराय में भीषण सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एक बिजली पोल से टकराने के बाद 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। पढ़िए आगे...

Road accident
Road accident in Begusarai- फोटो : reporter

Road Accident In Bihar: बेगूसराय में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लाखों थाना क्षेत्र के शाहपुर टोल टैक्स के पास हुआ। जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एक बिजली पोल से टकराने के बाद 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

स्कॉर्पियो पलटने से हुआ भीषण हादसा

मृतक युवक की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के बख्तपुर गांव निवासी राम सकल महतो के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल अपने छह दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो से बेगूसराय से लखीसराय जा रहा था, तभी यह भीषण हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

मौके पर पुलिस, जेसीबी से निकाली गई स्कॉर्पियो

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना लाखों थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से स्कॉर्पियो को गड्ढे से बाहर निकाला। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह 20 फीट गहरे गड्ढे से गाड़ी निकाली जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

NSIT
Nsmch

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट