LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

RKS कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन रामकृपाली सिंह का निधन, बिहार से निकलकर देश की शीर्ष कंस्ट्रक्शन कंपनी में बनाया स्थान

बिहार के बेगूसराय जिले के रामदिरी गांव निवासी रामकृपाली सिंह भूमिहार जाति से थे। एसबीआई द्वारा जारी देश की शीर्ष 10 कंस्ट्रक्शन कंपनियों की सूची में भी कंपनी को स्थान मिला था।

 Ramkripali Singh passes away
Ramkripali Singh passes away- फोटो : news4nation

Ramkripali Singh : बिहार-झारखंड की अग्रणी कंस्ट्रक्शन कंपनी रामकृपाली सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं चेयरमैन रामकृपाल सिंह का शनिवार (28 दिसंबर) की सुबह निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे और पिछले करीब 15 दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका इलाज पटना के पारस अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।


मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के रामदिरी गांव निवासी रामकृपाली सिंह भूमिहार जाति से थे। रांची के चेशायर होम रोड स्थित आवास में भी रहते थे। उनके निधन से कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में शोक की लहर है। वे अपने पीछे दो पुत्र सुधीर कुमार और रंजन कुमार, एक पुत्री, दो पोते और दो पोतियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार बेगूसराय स्थित पैतृक गांव रामदिरी में किया जाएगा। 

Diarch GO


पटना में ली अंतिम सांस 

परिजनों के अनुसार, रामकृपाली सिंह की तबीयत पिछले कई दिनों से गंभीर बनी हुई थी। पारस अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए थी, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।


 1973 में कंस्ट्रक्शन व्यवसाय की शुरुआत

कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में रामकृपाली सिंह का योगदान बेहद अहम माना जाता है। उन्होंने वर्ष 1973 में प्रोप्राइटरशिप के रूप में कंस्ट्रक्शन व्यवसाय की शुरुआत की थी। बाद में वर्ष 2003 में इसे रामकृपाली सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के रूप में स्थापित किया। कंपनी इपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) क्षेत्र में कार्यरत है और सड़क, रेलवे, खनन तथा भवन निर्माण जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स को अंजाम देती रही है।

NSIT
Nsmch


देश की शीर्ष 10 कंस्ट्रक्शन कंपनी में शामिल 

रामकृपाली सिंह कंस्ट्रक्शन ने झारखंड में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, समाहरणालय भवन, हाई कोर्ट, विधानसभा भवन सहित कई प्रमुख सड़क परियोजनाओं का निर्माण किया है। हाल ही में एसबीआई द्वारा जारी देश की शीर्ष 10 कंस्ट्रक्शन कंपनियों की सूची में भी कंपनी को स्थान मिला था। इसके साथ ही झारखंड बिल्डर्स एसोसिएशन की ओर से ‘कॉन्ट्रैक्टर ऑफ द ईयर’ का सम्मान भी रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन को दिया गया था।


गिरिराज ने जताया शोक 

रामकृपाल सिंह के निधन पर केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अपने अथक परिश्रम और पूर्ण समर्पण से कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में अलग पहचान बनाने वाले रामदिरी निवासी रामकृपाली सिंह सामाजिक उन्नति के लिए भी सदैव प्रयासरत रहे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।