LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Republic Day 2025: बेगूसराय में गणतंत्र दिवस का जश्न, स्वास्थ्य मंत्री बोले- हमारी सोच है "सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास"

बेगूसराय मे 76 वॉ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है।मुख्य समारोह स्थल बेगूसराय के गाँधी स्टेडियम मे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और बेगूसराय के प्रभारी मंत्री मंगल पाण्डेय ने झंड़ा फहराया।

Republic Day 2025
बेगूसराय में गणतंत्र दिवस का जश्न- फोटो : Reporter

Republic Day 2025: बेगूसराय में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और बेगूसराय के प्रभारी मंत्री मंगल पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर इस दिन को विशेष बनाया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, गण्यमान्य व्यक्ति, बुद्धिजीवी और जिले भर के हजारों लोग गांधी स्टेडियम में उपस्थित थे। मंगल पाण्डेय ने इस महत्वपूर्ण दिन के लिए सभी को बधाई दी।

 उन्होंने कहा कि 1950 में इसी दिन भारत को अपना संविधान प्राप्त हुआ था। यह दिन भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है, क्योंकि इसी दिन भारत विश्व के सबसे बड़े गणतंत्र के रूप में स्थापित हुआ था। हमारी सोच है कि "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के सिद्धांत पर हम कार्य कर रहे हैं। 

Diarch GO

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और बेगूसराय के प्रभारी मंत्री मंगल पाण्डेय ने  कहा कि हम सभी क्षेत्रों और वर्गों के विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आज के युवा को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री