LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime News : बेगूसराय में शराब बेचने से मना करना ग्रामीणों को पड़ा महंगा, माफिया ने जमकर की मारपीट, मुखिया पुत्र समेत 5 लोग हुए जख्मी

Bihar Crime News : बेगूसराय में बेख़ौफ़ शराब माफिया में ग्रामीणों पर हमला कर दिया. जिससे मुखिया पुत्र सहित पांच लोग जख्मी हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बेगूसराय में शराब बेचने से मना करना ग्राम
शराब माफिया ने किया हमला - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बिहार में शराबबंदी है। लेकिन इसके बावजूद भी शराब माफिया खुलेआम शराब बनाने और बेचने का काम कर रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर बेगूसराय में शराब माफियाओं का गुंडागर्दी उस समय देखने को मिला। जब गांव के लोगों ने शराब बेचने और बनाने से मना किया तो नाराज होकर शराब माफियाओं ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस हमले में मुखिया पुत्र समेत पांच लोग घायल हो गए है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं शराब माफियाओं के हमले के बाद ग्रामीण उग्र हो गए और दोस्त शराब माफियाओं को लोगों ने पकड़ कर बंधक बना लिया। वही इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। यह पूरा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव की है। इस घटना के संबंध में गांव के मुखिया सुरेश यादव ने बताया है कि गांव में एक पंचायत बुलाकर उस पंचायत में फैसला लिया गया था कि जो भी लोग शराब बना रहे हैं और पी रहे हैं उसको मना किया जाए। उन्होंने बताया है कि फैसला लेने के बाद इस गांव में कुछ लोग शराब खुलेआम बनाकर बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी लोग एकत्रित होकर गांव में घूम-घूम कर लोगों से शराब पीने और बेचने को मना किया जा रहा था। तभी गांव के ही शराब बनाने वाले युवक ने सभी लोगों पर हमला कर दिया। 

उन्होंने बताया है कि इस हमले में मेरे पुत्र समेत पांच लोग घायल हो गया है। वही इस हमले से गुस्साए लोगों ने शराब बनाने वाले दो व्यक्ति को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी और उसे बंधक बना लिया। वहीं लोगों का कहना है की खुलेआम कमरुद्दीनपुर गांव में शराब माफियाओ बोलबाला है और पुलिस की मिली भगत से खुलेआम शराब बेचने और बनाने का काम करता है। गांव के युवा पीढ़ी और बुजुर्ग व्यक्ति शराब का शिकार हो रहा था। तभी गांव के मुखिया के द्वारा एक निर्णय लिया गया था कि एक बार गांव के लोगों के साथ बैठक कर जो लोग यहां शराब बनाते हैं और बेचते हैं उसको चेतावनी देकर बंद किया जाए। उन्होंने बताया है कि पंचायत होने के बाद सभी लोग हर मोहल्ले में जाकर लोगों से अपील की कर रहे थे कि शराब पीना गुनाह है और शराब बेचना और बनाना भी अपराध है इसी से नाराज होकर शराब माफियाओं ने पूरे ग्रामीण पर हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि बिहार में शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद भी शराब बनाने वाला का मनोबल इस कदर बढ़ गया है की खुलेआम शराब बनाकर बेचने का काम कर रहा है और गांव के लोग इस शराब माफिया से काफी परेशान है। फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही कई थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में लगे हुए हैं। 

Diarch GO

वही इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। फिलहाल घटनास्थल पर कई थाने के पुलिस पहुंचकर कैंप कर रही है। इस घटना के संबंध में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि कमरुद्दीनपुर गांव में वार्ड पार्षद सुरेश यादव के द्वारा ग्रामीण के साथ एक बैठक कर निर्णय लिया था कि इस गांव में अगर शराब बेचने और बनाने का जो काम चल रहा है। जागरूकता के माध्यम से बंद करने का अपील करने का निर्णय लिया था। इसी बीच आज जब वार्ड पार्षद के पुत्र सहित कई ग्रामीण मोहल्ले मोहल्ले जाता जागरूकता अभियान चला रहा था। तभी गांव के शराब बेचने वाले युवक के साथ झड़प हो गया। बात इतना बढ़ गया कि काफी देर तक अपरा तफरी का माहौल बना रहा। उन्होंने बताया है कि उग्र ग्रामीण ने दो व्यक्ति को घंटे तक बंधक बना कर रखा और पुलिस मौके पर जाकर समझा बूझकर मामला को शांत कराया और दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट