LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

Amrit Bharat Express: बिहार को रेलवे ने दिया रफ्तार का तोहफ़ा, इस रुट पर अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी रेगुलर, 12 घंटे में पहुंच जाएंगे बेगूसराय से अयोध्या, टाइम टेबल नोट कर लें

Amrit Bharat Express:बिहार की सियासत और विकास की बहस के बीच रेल मंत्रालय ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसे सीधे आम लोगों की ज़िंदगी से जोड़कर देखा जा रहा है।...

Railways Gift Speed to Bihar Amrit Bharat Express to Run Reg
बिहार को रेलवे ने दिया रफ्तार का तोहफ़ा- फोटो : social Media

Amrit Bharat Express: बिहार की सियासत और विकास की बहस के बीच रेल मंत्रालय ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसे सीधे आम लोगों की ज़िंदगी से जोड़कर देखा जा रहा है। अमृत भारत एक्सप्रेस को कटिहार–बरौनी–हाजीपुर–छपरा–गोरखपुर रूट से अब रेगुलर चलाने का एलान कर दिया गया है। यह फैसला महज़ एक ट्रेन के संचालन का नहीं, बल्कि सुविधा, आस्था और कनेक्टिविटी की राजनीति का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

इस फैसले से सबसे बड़ा फायदा बेगूसराय और उसके आस-पास के जिलों को होगा। खासकर बेगूसराय के लोगों के लिए अयोध्या का सफर अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज़ हो जाएगा। अमृत भारत एक्सप्रेस सिर्फ 12 घंटे में बरौनी से अयोध्या पहुंच जाएगी। सियासी जुबान में कहें तो यह रेल की पटरी पर आस्था और विकास को जोड़ने की कोशिश है।

जानकारी के मुताबिक, डिब्रूगढ़–गोमतीनगर–डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस को 30 जनवरी से रेगुलर किया जा रहा है। यह ट्रेन हर शुक्रवार को डिब्रूगढ़ से खुलेगी और बिहार के कई अहम रेलवे स्टेशनों से गुजरते हुए गोमतीनगर पहुंचेगी। वहीं, गोमतीनगर से इसकी नियमित शुरुआत 1 फरवरी से होगी। मॉडर्न फैसिलिटी से लैस इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जो यात्रियों को आरामदायक और सुलभ सफर का वादा करते हैं। इसके शुरू होने से बिहार के लोगों का रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाना और भी सहज हो जाएगा।

अगर टाइमिंग और रूट की बात करें तो, ट्रेन डिब्रूगढ़ से रात 9 बजे खुलेगी। अगले दिन कटिहार 7.20 बजे शाम, नवगछिया 8.15, खगड़िया 9.19, बेगूसराय 9.51 और बरौनी 10.35 बजे पहुंचेगी। इसके बाद तीसरे दिन हाजीपुर 12.23, सोनपुर 12.33, छपरा 2.50, गोरखपुर 6.50 और अयोध्या सुबह 10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद गोमतीनगर लगभग 1.30 बजे दिन में पहुंचेगी।

NSIT
Nsmch

इधर, रेलवे ने पूर्वांचल और बंगाल को जोड़ने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया है। 23 जनवरी से बनारस–सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस की रेगुलर सेवा शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जनवरी को इसका उद्घाटन किया था। डीडीयू, पटना, जसीडीह और आसनसोल के रास्ते चलने वाली यह ट्रेन पटना और बनारस से कोलकाता जाने वालों के लिए नई सहूलियत लेकर आएगी।

कुल मिलाकर, अमृत भारत एक्सप्रेस का रेगुलर होना रेल की सियासत में एक मजबूत चाल है, जिसमें विकास, सुविधा और आस्था तीनों का संगम साफ नज़र आता है।