LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Politics:राजनीति की पाठशाला में राहुल बने खलनायक, विजय सिन्हा बोले-देश से माफी मांगे बेशर्म

Bihar Politics:विजय सिन्हा ने राहुल गांधी को केवल विरोधी नहीं, बल्कि “राजनीतिक खलनायक” की उपाधि देते हुए कहा कि जब-जब चुनाव आते हैं, राहुल गांधी और उनके साथी नौटंकी करने निकल पड़ते हैं।

Vijay Sinha
राजनीति की पाठशाला में राहुल बने खलनायक- फोटो : reporter

Bihar Politics:बिहार की राजनीति में फिर एक बार शब्दों का तीर चला है। इस बार धनुष संभाला है राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने। मंच से उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “राहुल गांधी बेशर्म हो चुके हैं और उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।”विजय सिन्हा ने राहुल गांधी को केवल विरोधी नहीं, बल्कि “राजनीतिक खलनायक” की उपाधि देते हुए कहा कि जब-जब चुनाव आते हैं, राहुल गांधी और उनके साथी नौटंकी करने निकल पड़ते हैं। कभी अराजकता की फसल बोते हैं, तो कभी सामाजिक सौहार्द को तोड़ने का असफल प्रयास। उनके अनुसार, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव राजनीति को अपने खानदानी जागीर समझ बैठे हैं—जैसे सत्ता कोई धरोहर हो और जनता महज़ बंधुआ प्रजा।

उपमुख्यमंत्री ने व्यंग्य कसते हुए कहा कि “सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए लोग जनता के दुख-दर्द को क्या समझेंगे? इनका काम है केवल संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करना और संसद में नौटंकी कर यह जताना कि संविधान खतरे में है।” उन्होंने कटाक्ष किया कि यह वही लोग हैं जो वोट बैंक की राजनीति के लिए परदेसियों तक को वोटर बनाने का षड्यंत्र करते हैं।लखीसराय की हालिया घटना को याद दिलाते हुए विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की यात्रा के बहाने फिर से “जंगलराज” की झलक दिखाने की कोशिश की गई। सरकारी कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और गुंडागर्दी को उन्होंने “जंगलराज की पाठशाला” की उपमा दी और कहा कि “शायद यह लोग भूल गए हैं कि अब बिहार में लालू प्रसाद की नौटंकी नहीं, बल्कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की सुशासन की सरकार है।”

विजय सिन्हा ने राहुल गांधी को सीधे-सीधे “देश के लिए अभिशाप” करार देते हुए कहा कि अगर संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने पर रोक नहीं लगी, तो लोकतंत्र के मूल्यों पर संकट और गहराएगा। उनका कहना था कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी ही चाहिए।

इसी बीच उन्होंने यह भी घोषणा की कि 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिमरिया गंगा नदी पर बने सिक्स लेन पुल का उद्घाटन करेंगे। विजय सिन्हा ने इसे “विकास की गंगा” बहाने का प्रतीक बताते हुए कहा कि बिहार अब गुंडाराज नहीं, बल्कि विकासराज की ओर बढ़ रहा है।राजनीतिक मंच से निकले इन बयानों ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि बिहार की चुनावी जंग केवल मुद्दों पर नहीं, बल्कि शब्दों की तलवार पर भी लड़ी जाएगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री