LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Crime : बेगूसराय में अमित हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, सुपारी में मिले रूपये किया बरामद

Bihar Crime : बेगूसराय पुलिस ने अमित हत्याकांड का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. वही सुपारी में मिले रूपये भी पुलिस ने बरामद किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : बेगूसराय में अमित हत्याकांड का पुलिस ने किया ख
अमित हत्याकांड का खुलासा - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : जिले के लोहियानगर थाना क्षेत्र के बाघा गुमटी के पास 14 जुलाई को हुई गोलीबारी में अमित कुमार की हत्या और प्रिंस कुमार के जख्मी होने के मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक काला हेलमेट, होंडा साइन बाइक की चाभी, वारदात के समय पहने गए कपड़े और सुपारी के रूप में मिले 2 लाख 71 हजार 800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

घटना के दिन दो बाइक पर सवार अपराधियों ने 25 वर्षीय अमित कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, 24 वर्षीय प्रिंस कुमार को भी गोली लगी थी। इस मामले में लोहियानगर थाना में कांड संख्या 75/25 दर्ज किया गया था। इसमें छह नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 61(2)/103(1) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज हुआ था। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ सदर-01 के नेतृत्व में लोहियानगर, मुफस्सिल, लाखों, सिंघौल थाना और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम बनाई। जांच के दौरान सूचना मिली कि गोलीबारी में शामिल एक अपराधी शुभम कुमार खुद ही अपने साथियों की गोली से घायल हो गया है और सहज संजीवनी अस्पताल में भर्ती है। जिसके पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। 

पूछताछ में शुभम ने अपना नाम और पता रामदीरी नकटी टोला, थाना मटिहानी बताया। उसने अमित की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही बताया कि उसने सूरज कुमार, दीपक कुमार, सौरभ कुमार और प्रेम कुमार के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। शुभम ने बताया कि सौरभ ने पिस्तौल और सूरज ने देसी कट्टा से कुल 5-6 राउंड फायरिंग की। सौरभ की गोली से शुभम खुद घायल हो गया था। इसके बाद सूरज और प्रेम ने उसे अस्पताल पहुंचाया और वहां से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज में यह स्पष्ट दिखा कि हत्या की सुपारी मृतक के पटीदार राहुल कुमार ने दी थी। उसने सूरज को 3 लाख रुपये में अमित की हत्या की सुपारी दी थी। राहुल का भाई प्रेम हेलमेट पहनकर अमित की रेकी कर रहा था और हत्या में शामिल था। शुभम की निशानदेही पर पुलिस ने सूरज कुमार, दीपक कुमार और सौरभ कुमार को जमुई से गिरफ्तार किया। इनके पास से दो मोबाइल फोन और सुपारी के 2 लाख 71 हजार 800 रुपये नकद बरामद किए गए। सूरज की निशानदेही पर लाखों थाना क्षेत्र से देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, काला हेलमेट, बाइक की चाभी और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए। इस मामले में लाखों थाना में कांड संख्या 156/2025 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

NSIT
Nsmch

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट